सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : -


जोधपुर। बच्चों के संख्याओं के लम्बे समीकरण को जोड़ने, घटाने, गुणा करने और भाग देने के त्वरित कौशल को देखकर हर शख्स की आंखें फटी रह गई। ये बच्चे गणना में केलकुलेटर से भी थोड़ा आगे निकल गए।
वेब्री मैथ्स संस्थान के एक साल पूरा होने के मौके पर आयोजित 'मैजिक मैथ्स' कार्यक्रम में बच्चों ने खेल खेल में बड़ी गणनाएं करके सबको चकित कर दिया। छह से बारह साल की उम्र के ये बच्चे पिछले एक साल से वैदिक, एबेकस और रशियन गणित की पद्धति सीख रहे थे। इन्हीं पद्धतियों की मदद से उन्होंने सामान्य गणित की संख्याओं को अपनी पद्धति में डालकर तेजी से गणनाएं कर डाली। समारोह में गणित से सम्बन्घित कुछ खेल और पहेलियां भी बुझाई गई।
सृजन संस्थान की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति एनएन माथुर थे। बच्चों की कुशलता देखकर उन्होंने भी उनके भविष्य से जुड़े कई प्रश्न किए और सदैव मेहनत व लगन से कार्य कर आगे बढ़ने की सीख दी। इस मौके जादूगर असलम ने मैजिक शो प्रस्तुत किया।
साभार, राजास्थान पत्रिका
uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 15 Nov. 2010 at 2.22PM )