सीरवी समाज - मुख्य समाचार
	
	
	
	 
	Posted By : - 
	
	
टेक्नोलॉजी के मामले में चीन तेजी से मजबूत हो रहा है। अब उसने सुपर कंप्यूटर के मामले में अमेरिका को मात दे दी है। उसने अब एक ऐसा तेज कंप्यूटर बना लिया है जिसका अमेरिका के पास जबाव नहीं है। इस सुपर कंप्यूटर का नाम है तियानहे-1ए जिसका अर्थ है दूधिया मार्ग यह हर सेकेंड 2,6700 खरब गणनाएं कर सकता है। इसलिए इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली कंप्यूटरों की सूची में रखा गया है। अमेरिकी इंजीनियरों ने यह सूची बनाई है।
चीन के बाद अरिका निर्मित क्रे एक्सटी-5 जैगुआर सिस्टम का स्थान है जो अमेरिका के टेनेसी शहर में है। इसकी गति चीनी सुपर कंप्यूटर की तुलना में आधी है। दिलचस्प बात यह है कि दुनिया का तीसरा सबसे तेज कंप्यूटर भी चीनी है। इसका नाम नेबुल है। 500 टॉप कंप्यूटरों की सूची में 40 कंप्यूटर चीन के हैं
साभार - दैनिक भास्कर 
uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 15 Nov. 2010 at 2.16PM )