सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर
बिलाड़ा,पंचायतीराज कर्मचारी संघ उपशाखा के समस्त पदाधिकारियों की बैठक राप्रावि भोमियाजी का केरा भावी में बुधवार को जिला उपाध्यक्ष धनराज परिहार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पूनिया ने कहा कि संघ शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सजग है। बैठक में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पंचायत समिति प्रधान कुसुम विश्नोई व कांग्रेस नेता परसराम विश्नोई से मिल कर समस्याओं से अवगत कराया। प्रधान ने शिक्षकों की सभी समस्याओं के निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया। जिला संगठन मंत्री दुर्गाराम बर्फा ने बताया कि जिला कार्यकारिणी भी समस्याओं को लेकर सजग है।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 16 sept. 2010 at 12.28AM )