सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

कस्बे में बुधवार शाम को आधे घंटे झमाझम बारिश हुई। बारिश से फसलों को जीवनदान मिला।
लगातार पांच दिनों से चल रही पुरवाई हवाओं से फसलों के फूल फल नष्ट हो रहे थे। इससे किसानों को चिंता सताने लगी थी। बारिश ने पुरवाई हवाओं के असर को कम कर दिया है। भादवा में हुई बारिश से किसानों के चेहरे प्रसन्नता से खिले
नजर आए।
निम्बोल,कस्बे व पास के लौटोती गांव में सुबह से तेज उमस व गर्मी से बेहाल लोगों को शाम को हुई रिमझिम बारिश ने राहत पहुंचाई। क्षेत्र में बीस मिनट तक रिमझिम बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। जिससे किसानों को अच्छे उत्पादन की आस बंधी। बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
जैतारण, कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार शाम को चार बजे हुई तेज वर्षा से सड़कों पर पानी भर गया। वर्षा से काश्तकारोंऔर आमजन को राहत मिली।
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 2 sept. 2010 at 12.06 noon )