सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

राणावास/मारवाड़ जंक्शन,सिरियारी थाना क्षेत्र के निंबली मांडा गांव में शुक्रवार रात को अज्ञात लोगोंं ने घर में अकेली रहने वाली वृद्धा को बंधक बनाकर उसकी नृशंस हत्या कर दी तथा उसके शरीर पर पहने सोने के जेवरात लूट लिए। इस घटना से ग्रामीणों मेें आक्रोश फैल गया। विधायक केसाराम चौधरी की अगुवाई में ग्रामीणोंं ने हत्या के आरोपियों का पता नहीं लगने तक शव नहीं उठाने की चेतावनी दी है। दूसरी तरफ मृतका के पुत्रों के बंगलूरू से आने का इंतजार किया जा रहा है। लोगोंं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों ने निंबली मांडा में ही डेरा डाल दिया है। एसपी डा. बीएल मीणा भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने संदेह के दायरे में आए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। वरिष्ठ अधिकारी विधायक चौधरी को समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार निंबली मांडा निवासी पपली देवी (60) पत्नी पकाराम सीरवी के तीनों व्यवसाय के लिए बंगलुरू गए हुए हैं। वह गांव में अकेली ही रहती है। शुक्रवार को वह खाना खाकर घर में सो गई थी। इस दौरान अज्ञात लोगों ने मकान में प्र्रवेश कर उसके हाथ=पैर बांध दिए तथा मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद हत्या कर दी। आरोपी उसके कानों में पहनी सोने की टोटियां व गले से सोने की कंठी लुटकर फरार हो गए। आरोपियों ने मकान से लोहे का संदूक भी अपने साथ ले गए। शनिवार सुबह सुनसान इलाके में खाली संदूक मिलने पर ग्रामीणों को चोरी का अंदेशा हुआ। शेष&पेज 1६

इस दौरान वृद्धा का शव मकान में पड़ा होने की सूचना मिली। सरपंच मिश्रीलाल को मामले की जानकारी के बाद सिरियारी थाना प्रभारी प्रेमदान रतनू पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे।

दूसरी तरफ ग्रामीणों की मौके पर भीड़ जमा हो गई तथा पिछले दिनों हुई चोरी की दो दर्जन वारदात में पुलिस पर असफलता का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताना शुरू कर दिया। इस बीच मौके पर मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, वोपारी सरपंच थानाराम चौधरी, भाजपा नेता सुमेरसिंह कुंपावत, किसान नेता चिमनाराम गादाणा भी निंबली पहुंचे। इन लोगोंं ने आरोपियों का पता नहंी लगाने तक शव को उठाने से इंकार कर दिया। जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर ने भी निंबली मांडा पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सोजत से डीएसपी सुमित गोयल, मारवाड़ जंक्शन तहसीलदार महेश शर्मा, रास थाना प्रभारी जगदीश शर्मा व शिवपुरा थाना प्रभारी मदनलाल चौधरी समेत क ई अफसरों ने भी गांव में पहुंचकर समझाइश का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मृतका के तीनों पुत्रों को बंगलुरू में सूचना दी गई है। वे संभवत:रविवार सुबह तक गांव पहुंचेंगे। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

'अज्ञात लोगोंं ने वृद्धा की गला घोंटकर हत्या की दी तथा उसके शरीर पर पहने कुछ गहने चुरा ले गए हैं। आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को उसके पुत्रों के आने के बाद कराया जाएगा।Ó=प्रेमदान रतनू,थाना प्रभारी,सिरियारी

'निंबली मांडा में यह पहली घटना नहीं है। इससे पूर्व भी दो दर्जन से अधिक चोरी की वारदात हुई, जिनमें एक का भी राज नहीं खुला है। फुलिया हत्याकांड का भी पुलिस सुराग लगाने में नाकाम रही है। मैंने इस मामले का राज खोलने की मांग रखी है।-केसाराम चौधरी,विधायक मारवाड़ जंक्शन
(uploaded by Mangal Senacha,Bangalore, on 23August 2010 at 1.14 PM )