सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Mangal Sencha
पाली। रानी थाना क्षेत्र के इटन्तरा मेडतियान गांव स्थित एक मकान से चोर जेवरात चुरा ले गए। हालांकि घटना करीब छह माह पहले की है। वारदात के समय मकान मालिक बाहर गया हुआ था। लौटने पर इसका पता चला। पुलिस गांव में संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव के चौधरियों का बास निवासी गैरी देवी सीरवी का पति मुम्बई में रहता है। वह भी गत दिनों बाहर गई थी। मकान पर ताला लगा था। चोर मकान से जेवरात चुरा ले गए। छह माह बाद जब वह वापस लौटी तो जेवरात गायब थे। सूचना मिलने पर मंगलवार को पुलिस मौके पर पहंुची। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पूर्व में भी कई बार चोरियां हो चुकी है। पुलिस को चोरियों के बारे में कुछ सुराग हाथ लगे हैं।