मेवाड़/ग्वालियर
*डॉ सीताराम भायल ने कृषि किटविज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।*
संक्षिप्त परिचय/
*डॉ.सीताराम भायल सुपुत्र श्री मांगीलालजी सीरवी* मूलनिवासी/ *(आई जी हनी), मेगाखेड़ा, राजसमंद, मेवाड़* वर्तमान/ उदयपुर
आपको *राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश)* से कृषि कीटविज्ञान में *पीएचडी* की उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
*यह उपलब्धि आपके कठिन परिश्रम, समर्पण, और दृढ़संकल्प का सजीव उदाहरण है। आपने न केवल मेवाड़ सिरवी समाज बल्कि समस्त कृषि विज्ञान क्षेत्र में एक नई प्रेरणा प्रदान की है। *किसान परिवार* में जन्म लेकर आपने सादगी और नवाचार को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया और इसे अपने कार्यों में भी परिलक्षित किया। आपकी यह उपलब्धि समाज और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का अद्वितीय स्रोत बनी है।
*डॉ. सीताराम सीरवी, मेवाड़ सिरवी समाज के प्रथम डॉक्टरेट* होने का गौरव प्राप्त करते हुए, आपने इतिहास रचा है। आपकी उल्लेखनीय उपलब्धियां, जैसे:
*Best Master Thesis Award (GAFEFS), पोखरा* कैंपस,नेपाल, (2019)
*10 शोध पत्रों का प्रकाशन*
5 पुस्तक अध्याय*
*10 लोकप्रिय लेख (हिंदी)*
8 लोकप्रिय लेख (अंग्रेजी)
*3 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भागीदारी*
ये सभी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित और सराहे गए हैं, जो कृषि विज्ञान के क्षेत्र में आपके योगदान की महत्ता को दर्शाते हैं।
आपने यह साबित कर दिया है कि जब ज्ञान, परिश्रम, और समर्पण का संगम होता है, तो हर ऊंचाई को प्राप्त करना संभव हो जाता है। हम आपके उज्जवल भविष्य और सतत प्रगति की कामना करते हैं। आशा है कि आप आने वाले समय में और भी ऊंचाइयों को स्पर्श करेंगे। आपकी ये उपलब्धियां न केवल समाज, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का विषय हैं।
*"आपका यह योगदान कृषि विज्ञान और समाज दोनों के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा।"*
डॉ सीताराम की इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए अखिल भारतीय सीरवी समाज की ओर से हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।
??