सीरवी समाज - मुख्य समाचार

लोकप्रिय कथावाचक आदरणीय श्री बालयोगी मनोज गुरुजी (सीरवी) मनावर, (मध्यप्रदेश) का 14 अक्टूबर आगमन मैसुर में।
Posted By : 11 Oct 2023,दुर्गाराम पँवार
लोकप्रिय कथावाचक आदरणीय श्री बालयोगी मनोज गुरुजी (सीरवी) मनावर, (मध्यप्रदेश) का 14 अक्टूबर आगमन मैसुर में। *॥ श्री आईमाताय नमः ॥॥* *या देवी सर्वभूतेषु श्री आईजी रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥* कर्नाटक/मैसुर:-सीरवी समाज के अनमोल रत्न,समाज का गौरव,सरल स्वभाव के धनी,हँसमुख,आध्यात्मिक ज्ञान से युवाओं को मार्गदर्शन, सदैव धार्मिक, धर्म संस्कृति के प्रचारक,लोकप्रिय कथावाचक, दिव्य सत्संग करने वाले ,आदरणीय श्री बालयोगी मनोज गुरुजी (सीरवी) मनावर, (मध्यप्रदेश) का 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2023 नवरात्रि पावन पर्व कर्नाटक के मैसुर के आर एस रोड़,सीरवी समाज बढेर सभा भवन में आपके द्वारा नो दिनों तक कथा,दिव्य सत्संग होने जा रही है।इस आयोजन में रोजाना सर्व प्रथम दुर्गापूजा, अर्चना के साथ महाआरती,कथा,सत्संग के साथ महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य भी होगा। 15 अक्टूबर को माताजी की स्थापना सुबह 09 बजे होगी।रविवार 15 अक्टूम्बर 2023 से प्रतिदिन सायं 06 से 8:30 बजे तक नवरात्रि गरबा महोत्सव रहेगा। रात्रि 9 से 11:25 बजे तक कथा एंव सत्संग होगा ? इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग मंडल /श्री आईजी गैर मंडल,,श्री आईजी महिला मंडल, श्री आईजी कबूतर भंडार ,हेब्बाल स्पोर्ट क्लब वॉलीबॉल के आर एस रोड़ मैसुर, कार्यकारणी एवं समस्त सदस्यगण मैसूर। ये जानकारी सेवा संघ अध्यक्ष/श्री रूपाराम राठौड़ सचिव/श्री किशनलाल सानपुरा ने दी। संघ सन्देश :- सेवा का महायज्ञ |नवयुवकों का कार्य क्षेत्र है | श्रम का कार्यक्षेत्र है | भविष्य की सुन्दर तस्वीर ही धर्म है | विकास का यही स्रोत है :=???? आयोजन स्थल के. आर. एस. रोड़ सीरवी समाज बडेर सभा भवन मैसूर, डोर नंबर 19 / 1A के. आर. एस. रोड़ मैसूर नियर गोकुलम टाकीज 570020* आयोजक कर्ता :- श्री आईजी सेवा संघ, के. आर. एस. रोड मैसूर प्रस्तुति/दुर्गाराम पँवार।