सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

सीरवी उप जिलाप्रमुख
पाली,जिला प्रमुख के चुनाव में करारी मात खाने के बाद भाजपा ने उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस को वाक ओवर दे दिया। उप प्रमुख पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में भीकाराम सीरवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। सीरवी को निर्विरोध उपप्रमुख बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद भीकाराम सीरवी के सामने नामांकन दाखिल करने वाले ताराराम सीरवी नामांकन वापस लेने पर राजी हुए।

उप जिला प्रमुख पद के लिए गुरुवार को हुए चुनाव के दौरान भाजपा ने तो अपना प्रत्याशी ही मैदान में नहीं उतारा। अलबत्ता कांग्रेस में इस पद को लेकर दावेदार की कतार लग गई। टिकट मिलने की आस में सत्ताधारी पार्टी के डा. पोपट पटेल, सुमित्रा देवी, ताराराम सीरवी, भीकाराम सीरवी तथा नेनकंवर ने जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर डा. पृथ्वीराज के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच के दौरान प्रस्तावक नहीं होने से सुमित्रा देवी का नामांकन पत्र खारिज हो गया। कांग्रेस ने भीकाराम सीरवी के नाम पर अपना सिंबल जमा करवाया। इसके बाद डा. पोपट पटेल व नेनकंवर ने तो अपना नाम वापस ले लिया, मगर ताराराम सीरवी ने इस पर कड़ा एतराज जताया। कांग्रेस नेता खेतसिंह मेड़तिया व भंवर चौधरी द्वारा काफी मान=मनोव्वल करने पर उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद निर्वाचन अधिकारी ने भीकाराम सीरवी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। जिला प्रमुख के बाद उप प्रमुख भी कांग्रेस का बनने से वहां मौजूद कांग्रेसजनों में खुशी की लहर छा गई। इन लोगों ने सीरवी को कंधों पर उठा लिया तथा कांग्रेस के समर्थन में नारेबाजी की।

शेष&पेज ८



गोळी में तो मैं, अब भीकजी क्यों : जिला प्रमुख का पद सामान्य होने के बाद कांग्रेस ने पहले से ही जातिगत वोटों के अंकगणित को ध्यान में रखते हुए सीरवी समाज को उप जिला प्रमुख का पद देने का मानस बना लिया था। सीरवी समाज की तरफ से जिला प्रमुख पद पर भी अपनी दावेदारी प्रस्तुत की थी। उप प्रमुख पद का पद सीरवी समाज को ही देने की घोषणा के बाद ही सब राजी हुए थे। जब उप प्रमुख के टिकट की बारी आई तो कांग्रेस से ताराराम व भीकाराम का नाम सामने आया। विवाद की स्थिति बनने पर बकौल ताराराम पर्यवेक्षक रामेश्वर दाधीच के समक्ष दोनों के नाम की गोळी बनाकर डाली गई, जिसमें ताराराम का नाम खुला था। जब बारी टिकट की आई तो भीकाराम के नाम पर सिंबल जमा करवा दिया। इसलिए ताराराम अपना विरोध जता रहे थे। काफी मुश्किल से वे अपना नामांकन पत्र वापस लेने पर राजी हुए।



मिल=जुलकर करेंगे विकास:सीरवी

भास्कर न्यूज.पाली



नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख भीकाराम सीरवी ने कहा कि वे ग्रामीण विकास में जिला प्रमुख के साथ मिल=जुलकर सहयोग करेंगे। इसमें जिला परिषद के सभी सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा।

सीरवी ने कहा कि उनकी जीत का श्रेय कांग्रेस सरकार की नीतियां तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का कुशल नेतृत्व है। उनका प्रयास रहेगा कि किसी भी ग्रामीण का संबधित ग्राम पंचायत या पंचायत समिति स्तर पर ही वाजिब काम हो जाए। सीरवी ने कहा कि ग्रामीण विकास तथा पारदर्शी प्रशासन की स्थापना में वे अपने जिला प्रमुख के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

त्वरित काम और राहत दिलाना ही प्राथमिकता:गिरवर

पाली पंचायत समिति के निर्विरोध उप प्रधान चुने गए गुलाबसिंह गिरवर ने अपनी जीत का श्रेय काबिना मंत्री बीना काक की तरफ से क्षेत्र में कराए गए काम तथा उनकी टीम के सज्जन धारीवाल को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि पंचायत समिति में आने वाले प्रत्येक ग्रामीण की समस्या का निस्तारण हाथों=हाथ हो तथा उसे राहत मिले। गिरवर ने कहा कि वे प्रधान व सभी पंचायत समितियों के सदस्य के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे।

9 पर कांग्रेस के उपप्रधान निर्वाचित, 1 पर भाजपा कामयाब

सुमेरपुर उप प्रधान पर कांग्रेस का कब्जा

सुमेरपुर& पंचायत समिति सुुमेरपुर के उपप्रधान पद पर कांग्रेस पार्टी के नाहरसिंह जाखोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार भेराराम को 9 मतों से हराया।

बाली में उपप्रधान भाजपा का

बाली& भाजपा प्रत्याशी रीना अग्रवाल ने कांग्रेस के विजयराज चौधरी को एक मत से शिकस्त दी। क्रॉस वोटिंग से अग्रवाल जीती।

पवन कंवर बनीं देसूरी उप-प्रधान

नारलाई& कांग्रेस की

पवन कंवर राजपुरोहित ने भाजपा के हस्तीमल वैष्णव को पांच मतों से पराजित किया।

अभयराम निर्विरोध बने उप प्रधान

सोजत& सोजत पंचायत समिति के उपप्रधान पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अभयराम सीरवी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

गुलाबसिंह पाली में निर्विरोध निर्वाचित

कांग्रेस के गुलाबसिंह

गिरवर को उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। बुधवार को यहां पर प्रधान भी निर्विरोध हुई थी।

भंडारी रायपुर उपप्रधान

कांग्रेस की राज कंवर

भंडारी निर्विरोध उपप्रधान

पद पर निर्वाचित घोषित की गई। भाजपा यहां अपना उम्मीदवार नहीं तलाश पाई।

परिहार रोहट के सैकंड पर्सन

कांग्रेस के मुन्नालाल परिहार ने भाजपा की जोगलीदेवी को हराकर उपप्रधान पद पर कब्जा किया। परिहार को 7 व जोगलीदेवी को 5 मत मिले।

कांग्रेस का दूसरी बार उप प्रधान

रानी& कांग्रेस के दलाराम चौधरी भाजपा के किशोरसिंह राजपुरोहित को एक

मत से हराते हुए उपप्रधान बने।

नगराज जैतारण के उपप्रधान

कांग्रेस के नगराज ने भाजपा की चंद्राराम बलूंदिया को 5 मतों से पराजित कर उपप्रधान पद हासिल किया।

तंवर को मिला उपप्रधान का ताज

मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में कांग्रेस की सीतादेवी तंवर को उपप्रधान पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
(uploaded by Mangal Senacha.Bangalore, on 11 Feb 2010 at 10.33AM )