सीरवी समाज - मुख्य समाचार

26 सितम्बर 2014 अश्विन मास की बीज को मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव!
Posted By : Posted By कानाराम परिहार on 06 Jul 2014, 09:09:21
सीरवी समाज शमशाबाद (हैदराबाद) के बढ़ते कदम! 26 सितम्बर 2014 अश्विन मास की बीज को मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव! दक्षिण भारत के हैदराबाद में अब तक सीरवी समाज की दो संस्था व वडेर( माताजी का मंदिर) है, हैदराबाद में शमशाबाद क्षेत्र जो काफी लम्बा क्षेत्र है जिसमे प्रमुख रूप से (शमशाबाद , राजेंदर नगर, कोतुर, शादनगर, महेश्वरम, तुकुगुड़ा, कन्दुकुर, खरताल, आमगल, केशमपेट, कलवाकुर्ति आते है) इस पूरा एरिया में सीरवी समाज के लोगो की काफी ज्यादा संख्या में होने के कारण लगभग पांच साल पहले सभी एरिया के लोग मिल कर एक बड़ा संगठन बनाया जिसमे अध्यक्ष हरजीराम काग और सचिव आशाराम गहलोत को सर्व समिति से चुना गया। और ट्रष्ट भी बनाया। और इसमें सभी एरिया के लोग तन मन और धन से सहयोग दिया। और कोतुर के पांच 2 एकड जमीन खरीदी गई।।लगभग दो साल पहले सीरवी समाज संगठन शमशाबाद द्वारा वडेर निर्माण का निर्णय लिया। और वडेर निर्माण का काम पेमारामजी को दिया गया जो अब लगभग पूरा होने को आ रहा है। सीरवी समाज शमशाबाद ने मंदिर की प्रतिष्ठा 26 सितम्बर 2014 को रखी गई है। जो समाज के धर्म गुरु के कर कमलो द्वारा होगी। जिसमे दिवान साहब सहित देश भर के सीरवी समाज के महत्वपूर्ण लोग भाग लगे।