सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : साभार - दैनिक भास्कर - जोधपुर

सोजत, मेहंदी के हो रहे अवैध व्यापार व बिचौलियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य को लेकर कृषि मंडी प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अवैध व्यापार से जुड़े आठ लोगों पर 60 हजार रुपए का कृषि मंडी कर निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही इन सभी लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर बाद समन उपसमिति के निर्णय अनुसार इनसे जुर्माना राशि अलग से वसूल की जाएगी। कृषि मंडी सचिव मनोज घेनवाल ने बाया कि मेहंदी का अवैध व्यापार व भारी मात्रा में मेहंदी की हो रही जमाखोरी की निरंतर मिल रही शिकायतों के बाद कृषि मंडी प्रशासन द्वारा धरपकड़ अभियान शुरू किया गया। इसके तहत सोजत शहर के विभिन्न स्थानोंपर गोदामों के किए गए आकस्मिक निरीक्षण के बाद सोजतसिटी निवासी भीकाराम पुत्र मंगलाराम घांची से 18606 रुपए, जेठाराम पुत्र पत्ताराम घांची से 3951, रमेश पुत्र मीनालाल घांची से 9728, रामचंद्र पुत्र सोनाराम माली से 4760, गणपतलाल पुत्र बस्ताराम माली से 11410, शिवलाल पुत्र बंशीलाल माली से 3220, सोहन लाल पुत्र घेवरराम माली से 4680 व ग्राम अलावास निवासी लक्ष्मणदास पुत्र बाबूदास वैष्णव से 3010 सहित कुल 59365 रुपए मंडी कर अपवंचन राशि निर्धारित की गई, जिनमें से अधिकांश राशि वसूल कर ली गई है। साथ ही शेष राशि की वसूली शीघ्र कर ली जाएगी। सचिव घेनवाल ने बताया कि कृषि मंडी कर के दोषी इन सभी लोगों के खिलाफ कृषि मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किए गए है, जिसके तहत बाद समन उपसमिति के निर्णय अनुसार इनसे जुर्माना राशि अलग से वसूल की जाएगी।
(uploaded by Mangal Senacha.Bangalore, on 30 Dec 2009 at 9.58 AM PM )..