सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Apr 2012, 13:25:49

पाली। मौसम का मिजाज गुरूवार को बदला हुआ रहा। पाली जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। हवा से वातावरण में मामूली ठण्डक रही। इससे लोगों को धूप की तपिश व गर्मी से राहत मिली। रायपुर व जैतारण में बूंदाबांदी व बर में बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
पर्यटन स्थल माउंट आबू में पूरे दिन धूप-छांव की स्थिति रही। दिनभर बाजार में पर्यटकों की चहल-पहल रही। बीते चौबीस घंटों में माउंट का न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 19 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। जबकि पाली जिले का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की कमी के साथ 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की कमी के साथ 24.5 डिग्री पर पहंुच गया।