सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Apr 2012, 10:29:15

पाली। मारवाड़ गोडवाड़ अंचल में गर्मी के तेवर दिनोंदिन तल्ख होते जा रहे हैं। इससे पाली जिले का तापमान लगातार तीसरे दिन 41 डिग्री के पार रहा। सुबह से ही गर्मी से पसीना छूटने लगा। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लू का अहसास हुआ। पर्यटन स्थल माउंट आबू में तड़के हल्की ठण्डक का अहसास रहा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी लगने लगी।
इसके बावजूद सैलानियों ने सैर-सपाटे का लुत्फ उठाया। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। बीते चौबीस घंटों में माउंट का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की कमी के साथ 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि पाली जिले का अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री गिरावट के साथ 41.1 व न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री की कमी के साथ 20.9 डिग्री दर्ज किया गया।