सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 31 Mar 2012, 02:37:51
पाली में पारा 40 डिग्री पार
प्रदेश के विभिन्न अंचलों सेत्न तापमान के उतार चढ़ाव के बीच गुरुवार को पाली सबसे गर्म रहा। वहां पारा उछल कर 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बाड़मेर में भी अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री रहा। दूसरी ओर राजधानी जयपुर सहित कई स्थानों पर तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। जैसलमेर के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 37 डिग्री पर पहुंच गया। राजधानी जयपुर में 36.6 डिग्री से गिर कर पारा 35.3 डिग्री पर पहुंच गया। माउंटआबू के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को पाली के अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। बीकानेर में भी अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी से पारा 36.4 डिग्री पर पहुंच गया।