सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Feb 2012, 10:12:04

परम, पदम 10 और परम युवा 12 सुपर कंप्यूटर देश के सबसे तेज कंप्यूटर हैं लेकिन अब भारत इनसे भी 1000 गुना तेज कंप्यूटर बनाने की जुगत में लग गया। आपको बता दें कि देश के इस बेहद महत्वकांशी मिशन में कई संगठन लग गए हैं। प्रोजेक्ट के साथ सेंटर फॉर एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) पुणे, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस काउंसिल (बंगलुरु), आईआईटी कानपुर, काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्ररियल रिसर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रापिकल मेथोडोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक जुड़ गए हैं।
इस प्रोजेक्ट के लिए प्लानिंग कमीशन 5 हजार करोड़ रुपए का बजट जारी कर चुका है इसके पहले फेज में 10-12 मशीने तैयार की जाएंगी। तैयार होने के बाद इस सुपर कंप्यूटर की स्पीड 15 पीटा फ्लोप होगी। यह देश का सबसे तेज गणना करने वाला सुपर कंप्यूटर होगा।
सुपर कंप्यूटरों का इस्तेमाल रक्षा क्षेत्र से लेकर भूगोलिक कार्यो में किया जाता है। अभी तक भारत में टेरा फ्लोप 54, टेरा फ्लोप 10 और टेरा फ्लोप 5 सुपर कंप्यूटर तैयार किए गए हैं । कंप्यूटर की गति का आंकलन इस बात से लगाया जाता है कि एक कंप्यूटर एक सेकंड में कितनी गणनाएं कर सकता है।