सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Feb 2012, 12:41:22

पेटलावद, ( मध्य प्रदेश ) श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ के दौरान सात दिनों से चल रही श्री कृष्ण की रासलीला का समापन हुआ। रविवार रात 8 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर रात 1 बजे तक चला। इस दौरान रासलीला के कलाकारों ने मामा कंस के वध का सजीव मंचन किया।
अंतिम दिन कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भगवान कृष्ण ने अपने माता पिता देवकी और नंदबाबा को कारागार से मुक्त कराया, इसके बाद अपने नाना महाराजा उग्रसेन को मथुरा के राजा की ताजपोशी कराई, जिसे देखने के लिए देर रात तक दर्शकों का हुजूम जमा रहा। साज बाज और कला का अद्भुत संगम यहां देखने को मिला। आपसी तालमेल से जो मंचन हुआ वो पेटलावद के लिए ऐतिहासिक बन गया। धार्मिकता के साथ हास्य और मनोरंजन भी यहां भरपूर हुआ। दर्शक अपने आपको थिरकने से रोक नहीं पाए। इस दौरान यज्ञ के अधिष्ठाता, यज्ञ में सहयोग देने वाली समितियां और कार्यकर्ताओं का सम्मान शाल, श्रीफल भेंटकर परेश भाई व सीमा नागर ने किया गया। संचालन क्षत्रिय सीरवी समाज के जिलाध्यक्ष बाबूभाई मुलेवा ने किया। आभार मन्नालाल हामड़ ने माना।
साभार - दैनिक भास्कर