सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Feb 2012, 12:40:17
बडऩगर. ( मध्य प्रदेश ) ठंड का मौसम सेहत के लिए वरदान होता है। इस मौसम में हमारा पाचन तंत्र अच्छा रहता है। इस मौसम के महत्व को जानने वाले लोग अच्छी सेहत के लिए के लिए अलसुबह सैर पर निकल पड़ते हैं। कार्य की व्यस्तता और दिनभर के तनाव को दूर करने के लिए सुबह की सैर बहुत कारगर साबित होती है। प्रतिदिन तड़के 4 बजे घूमने निकलने वाले वरदीचंद सिर्वी ने बताया यह क्रम कई वर्षों से चला आ रहा है। वे रोज लगभग 18 किमी पैदल सफर करते हैं।
साभार - दैनिक भास्कर