सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Jan 2012, 08:37:10

बिलाड़ा,सुबह 11.45 बजे पुलिस भारी जाब्ते के साथ मंगलाराम को लेकर मोर्चरी पहुंची। मोर्चरी से तीनों शव को एंबुलेंस से फार्म हाउस पर ले जाया गया। एंबुलेंस के साथ डिप्टी राजेश बेनीवाल, सीआई भंवरलाल व महिला पुलिस अधिकारी के अलावा एसटीएफ, आरएएसी व पुलिस का जाप्ता साथ चला। इस दौरान मृतकों के घर तक पुलिस का जाप्ता पहले से तैनात कर दिया गया था। शव पहुंचते ही मंगलाराम के घर में मातम का माहौल बन गया। जिसने भी तीनों शवों को साथ देखा, उसकी आंख से आंसू निकल पड़े। परिवार की कुछ महिलाएं तो शव देखकर होश खो बैठी। अद्र्धमूर्छित अवस्था में लोगों ने उन्हें संभाला। प्रशासन की ओर से यहां मेडिकल टीम की व्यवस्था भी की गई थी।
साभार - दैनिक भास्कर