सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jan 2012, 10:02:55
सोजत,भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं किसान नेता रामपाल जाट ने कहा है कि क्षेत्र में इन दिनों बम्पर हुई मेहंदी की फसल का राज्य सरकार समर्थन मूल्य जारी करे। सोजत क्षेत्र में मेहंदी कटाई की प्रतिदिन मजदूरी 2 हजार रुपए प्रति व्यक्ति दी जाती है। फसल के भाव नहीं होने के कारण किसान दिनों दिन पिसता जा रहा है। वर्तमान समय में जो मेहंदी पत्ते का भाव है, वह तो उसकी मजदूरी चुकाने में ही चला जाता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि मेहंदी का समर्थन मूल्य जारी किया जाए। यह क्षेत्र की आर्थिक जीवन रेखा का मुख्य आधार है। जाट सोमवार को मोड भट्टा स्थित एक प्रतिष्ठान में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा किसान को फसल की वाजिब कीमत मिले। साथ ही आम उपभोक्ता ा तक बिना मिलावट की मेहंदी उपलब्ध हो। इसके लिए भी सरकार अपनी निगरानी की एक समिति बनाए। इस मौके पर जाट का भाजपा नेता भंवरलाल सैणचा, पूर्व सरपंच बगड़ी भोमाराम सैणचा, भंवरसिंह, गोरधन मेघवाल आदि किसानों द्वारा साफा व माल्यार्पण कर भावभीना अभिनंदन किया गया।
साभार - दैनिक भास्कर