सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Jan 2012, 10:01:38

जोधपुर। सूर्य धनु राशि से मकर राशि में 14-15 जनवरी की मध्य रात्रि करीब एक बजे प्रवेश करेगा। इसके साथ ही सूर्य की उत्तरायण गति आरंभ हो जाएगी लेकिन मकर संक्रांति का पुण्यकाल 15 जनवरी को सुबह से दोपहर तक हो सकेगा। मकर संक्रांति की तैयारियों को लेकर बाजारों में तिल से बने व्यंजनों की अस्थाई स्टालें सज चुकी है। सूर्यनगरी के प्रमुख ज्योतिçष्ायों के अनुसार सूर्य जब शनि की राशि में प्रवेश करता है तो तेल और तिल से बने व्यंजनों के दान का महत्व बताया गया है।
इसी दिन से दिन की अवधि की बढ़नी आरंभ हो जाएगी। पं. जगदीश दवे ने बताया कि सूर्य के उत्तरायण के साथ ही मलमास की समाप्ति होकर शुभ कार्य के लिए मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। अंग्रेजी माह के नए कैलेण्डर का प्रथम सावा 16 जनवरी को होगा। पं. ओमदत्त शंकर के अनुसार 14 जनवरी को अर्द्धरात्रि के बाद 12.56 बजे मकर संक्रांति होगी। चूंकी रात्रिकाल होने के कारण पुण्यकाल 15 जनवरी को दोपहर तक होगा। मंदिरों अथवा जरूरतमंद लोगों में तिल-तेल से बनी चीजों अथवा गर्म वस्त्रों का दान करना श्रेष्ठ माना गया है।
देंगे तेरूंदा
संकल्प लेने वाली महिलाएं परम्परानुसार एक जैसी तेरह की वस्तुएं जरूरतमंद लोगों में बतौर "तेरूंदा" वितरण करेगी। इस दिन में सूर्यनगरी में विशेष्ा तौर से दाल के पकौड़े बनाने की परम्परा रही है।
साभार- पत्रिका