सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 30 Dec 2011, 10:44:12

पाली। मारवाड़-गोडवाड़ अंचल में पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। गुरूवार को अंचल के पाली, जालोर व सिरोही जिलों में तापमान में गिरावट आने से सर्दी को जोर बढ़ गया। दिनभर शीतलहर चली। सर्दी की वजह से लोग दिनभर लबादों में लिपटे रहे। सुबह-शाम अलाव तापकर लोगों ने सर्दी से बचाव किया।
पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री से घट कर 2.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया। अंचल के मैदानी इलाकों में दिनभर सर्द हवाएं चलती रही। पाली में पिछले चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री की कमी के साथ 25.7 व न्यूनतम तापमान में 2.5 डिग्री की कमी के साथ 6 डिग्री दर्ज किया गया। जालोर में अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री एवं न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।