सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Dec 2011, 10:41:36

जयपुर। प्रदेश में इस बार देरी से शुरू हुई सर्दी के जोर पकडऩे से लोग कड़ाके की ठंड महसूस करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट एवं सर्द हवाओं के कारण सर्दी बढ़ गई जिससे चूरू में ०.३ डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान १.४ डिग्री पहुंच गया।
इसी तरह श्रीगंगानगर में ३.४, पिलानी में ३.५, वनस्थली ४.९, बीकानेर ६.५, चित्तौडग़ढ़ में ७.२, उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर ८ डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी ०.६ डिग्री की गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान ७.४ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जिससे ठिठुरन बढ़ गई। तापमान में गिरावट के कारण जहां रात में कड़ाके की ठंड महसूस की जाने लगी हैं वहीं दिन में चटक धूप एवं सर्द हवा की कमी के कारण ठंड में राहत भी बनी हुई हैं। विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटों में तापमान में मामूली गिरावट के साथ ठंड के और बढऩे की संभावना हैं।
डल झील जमी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह तापमान शून्य से ३.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और विश्व प्रसिद्ध डल झील किनारे किनारे से जम गयी। लोगों ने इस मौसम की सर्वाधिकठंडी सुबह में आंखे खोली। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट की वजह से शालीमार और चश्मशाही के पास डल झील किनारे-किनारे से सुबह जम गयी थी। इस मौसम में पहली बार झील के किनारे जमने शुरू हुए हैं हालांकि दिन चढऩे पर बर्फ पिघलनी शुरू हो गयी थी। प्रवक्ता ने बताया कि यह झील १९६० में पूरी तरह जम गयी थी और इसके बाद यह १९८६ में भी पूरी तरह बर्फ बन गई थी। राज्य के कई हिस्सों में नल का पानी जम गया जिससे सुबह जलापूॢत प्रभावित रही।
दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध रिसार्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गयी। कल यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से ३.८ डिग्री सेल्सियस कम था, लेकिन आज सुबह तापमान शून्य से ६.६ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। लेह में शुक्रवार सुबह का तापमान शून्य से १३ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया। कारगिल के ऊपरी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से १५ डिग्री और २५ डिग्री सेल्सियस कम के बीच रहा।
साभार - प्रातःकाल