सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Dec 2011, 08:33:41
पाली। मौसम में शुक्रवार रात से एकदम बदलाव आया और माउंट आबू से भी पाली का तापमान नीचे चला गया। पिछली रात पाली शहर का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि माउंट का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार रात सर्द हवा का दौर शुरू हुआ जो शनिवार को भी जारी रहा। सर्दी का दौर शुरू होते हुए गर्म कपड़े बाहर आ गए। शुक्रवार से पंखों का चलना भी लगभग बंद हो गया। लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आया।
साभार - पत्रिका