सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Dec 2011, 08:39:01
पाली। मौसमी तंत्र में आए बदलाव के चलते मंगलवार को दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। सांझ ढलते ही लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर विवश होना पड़ा। दिन में सूर्य भगवान के तेवर ढीले रहने से धूप की तपिश कम हुई, वहीं तापमापी के पारे की गिरावट के साथ रातें सर्द होने लगी हैं। नवम्बर माह के अंतिम दिनों में दिन छोटे व रातें बढ़ी होने के साथ तापमान में भी गिरावट आ रही है।
दिन का अधिकतम तापमान तीस डिग्री के आस-पास व रात का तापमान तेरह डिग्री के बीच बना हुआ है। यही स्थिति मंगलवार को भी जारी रही। न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सर्दी के जोर पकड़ने से सांझ ढलते ही बाजार में चहल-पहल कम होने लगी है। गलियां-बाजार सूने नजर आने लगे हैं।