सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 09 Nov 2011, 11:34:02
सभा स्थल पर पुलिस की किलेबंदी, हाइवे पर भी कड़े सुरक्षा इंतजाम, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया
पाली,भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की बुधवार को प्रस्तावित जनसभा को देखते हुए जैतारण में चाक चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए है। जैतारण बाइपास पर सभा स्थल के आसपास आडवाणी की जेड प्लस सुरक्षा के लिए करीब ढाई सौ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी आडवाणी की सभा को देखते हुए बुधवार को जैतारण आएंगी। सभा के बाद आडवाणी और वसुंधरा ब्यावर जाएंगे, इसे देखते हुए हाइवे पर भी कड़ी सुरक्षा की गई है।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता आडवाणी की रथयात्रा बुधवार दोपहर 2 बजे जोधपुर से जैतारण पहुंचेगी। जैतारण के बाइपास पर आडवाणी व वसुंधरा जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद दोनों नेताओं का काफिला बर होते हुए ब्यावर पहुंचेगा। जैतारण में बाइपास पर सभास्थल के आसपास करीब 250 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जैतारण से ब्यावर सीमा तक हाइवे पर भी दोनों नेताओं की सुरक्षा के लिए अलग से इंतजाम किए गए है।