सीरवी समाज - मुख्य समाचार
	
	
	
	 
	Posted By : साभार-पत्रिका, बड़वानी 
	
	
बड़वानी। गाय राष्ट्रीय पशु घोषित करने के उद्देश्य से कुरूक्षेत्र (हरियाणा) से प्रारंभ गो यात्रा के अंतर्गत अंजड़ नगर में भी उपयात्रा निकलेगी। विश्व मंगल गो यात्रा के पहले चरण में हस्ताक्षर महाअभियान आनंद गोशाला में गाय का पूजन एवं श्रीफल फोड़कर प्रारंभ किया गया। 
अभियान 22 से 29 नवंबर तक चलेगा। देश, धर्म, संस्कृति का नाता है, गो हमारी माता है के जय घोष के साथ नगर के प्रत्येक मोहल्लों में घर-घर जाकर कार्यकर्ता हस्ताक्षर अभियान में जुट गए। इस दौरान राजा चौहान, बलदेवसिंह मंडलोई, प्रदीप जोशी, मोहन प्रजापत, कैलाश हाटडिया, गोपाल प्रजापत, वीरेंद्र मंडलोई, राहुल भावसार, अतूल भावसार, नरेंद्रसिंह मण्डलोई, शैलेंद्रसिंह मंडलोई, धर्मेन्द्रसिंह मण्डलोई, नितेश भावसार, नवीन चौहान, चिरंजीव चौहान ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
(upload by Mangal Senacha at , 26 nov 2009 .11.08AM)..