सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Nov 2011, 11:14:06

बिलाड़ा,क्षेत्रीय विधायक अर्जुनलाल गर्ग ने रविवार को दर्जन भर गांवों का दौरा कर 9 नवंबर को लालकृष्ण आडवाणी की जन चेतना यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। विधायक गर्ग ने खारिया-मीठापुर, झाक, रणसी गांव, हरिया ढाणा, पटेलनगर, बोरूंदा, गढ़सूरिया, मादलिया व रावनियाना का दौरा किया।
उन्होंने बताया कि देश में सुशासन एवं स्वच्छ राजनीति का मुख्य ध्येय लेकर बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने, महंगाई व कालाबाजारी तथा काला धन वापस भारत लाने को लेकर जन चेतना रथ यात्रा 9 नवंबर को सुबह 9 बजे जोधपुर, दोपहर 11 बजे बिलाड़ा व दोपहर 1 बजे जैतारण (पाली) पहुंचेगी, जहां आडवाणी सभा को संबोधित करेंगे। विधायक के साथ भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष कंवराराम विश्नोई, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल राठौड़, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के बिलाड़ा देहात अध्यक्ष कबीर कुरैशी, भाजयुमो के शैतानसिंह थिरोदा आदि भी उपस्थित थे।