सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 03 Nov 2011, 11:12:01

जोधपुर,इस शताब्दी में पहली बार नवंबर माह विशेष संयोग लेकर आएगा। इस माह में 1.11.11 के बाद अब 11.11.11 अंकों का अनूठा संयोग बनेगा। ज्योतिषविदों के अनुसार दोनों संयोग सुख-समृद्धि व चिर स्थायी लाभकारी सिद्ध होंगे।
एक नवंबर को जन्म लेने वाले बच्चे भाग्यशाली व उन्नतिकारक साबित होंगे। दूसरी तरफ दस दिन बाद बन रहे 11.11.11 के योग का मूलांक छह है। छह मूलांक का स्वामी शुक्र है। इस दिन शुक्रवार है। इस दिन भरणी नक्षत्र रहेगा। ये योग फिल्मी सितारों और संगीत व कला से जुड़े व्यक्तियों के लिए उन्नतिकारक रहेगा।
पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी के अनुसार यह संयोग भारतीय परंपराओं और संस्कृति के हिसाब से देखे तो शुभ है। देश ओर प्रदेश में इसका असर मिलाजुला रहेगा।