सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Nov 2011, 11:09:14
जयपुर । प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया है। सुबह और शाम को हल्की ठंड के साथ हीरात के तापमान में भी गिरावट शुरू हो गई है। प्रदेश में सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान चूरू में 13 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, राजधानी के न्यूनतम तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट के साथ 15.6 डिग्री दर्ज किया गया। धौलपुर में दिन में धूप भी सहमी-सहमी सी रही जिससे लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। कोटा में सर्द हवा का अहसास बढ़ने लगा है। गत तीन दिनों से तापमान में तो स्थिरता बरकरार है, लेकिन मौसम में ठंडक बढ़ती जा रही है। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री से नीचे चल रहा है। तापमान में कमी और ठण्डक बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू हो गया है। अलवर में भी सुबह शाम ठंड के साथ ही दोपहर में धूप में तेजी रही। भरतपुर में सुबह धूप तो शाम के समय मौसम में ठण्डक रही। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री से नीचे बना हुआ है।