सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 01 Nov 2011, 11:06:51
पाली,भाजपा ग्रामीण मंडल के कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को की गई। मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सीरवी ने बताया कि जिलाध्यक्ष महेंद्र बोहरा के निर्देशानुसार कार्यकारिणी में 15 पदाधिकारी, 32 सदस्य व 26 विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए। मंडल में पारस ओड़ इंद्रा नगर व गणेशराम पटेल दयालपुरा को महामंत्री, भैराराम माली जवडिय़ा, प्रतापसिंह कुंपावत सोनाइमाझी, जोगाराम कुमावत टेवाली, हरिभाई पटेल रूपावास, किशोर रावल खैरवा, रघुनाथसिंह गुंदोज व प्यारीदेवी मीणा कानेलाव को उपाध्यक्ष, देवीसिंह राजपुरोहित भांवरी को कोषाध्यक्ष, अमराराम घांची भावनगर, पिंकी देवी गर्ग भांवरी, मंगलाराम प्रजापत केरला, घीसाराम कुमावत मणिहारी, सुमटीदेवी गुर्जन बालेलाव व लीला मेघवाल वडेरवास को मंत्री, भंवरलाल घांची ढाबर को प्रवक्ता तथा शंभुपुरी गोस्वामी खेतावास को कार्यालय प्रभारी मनोनीत किया गया।