सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : (साभार दैनिक भास्कर,पाली)

भास्कर न्यूज जैतारण
विश्व मंगल गो ग्राम उप यात्रा का जैतारण क्षेत्र के दर्जनों गांवों में शुक्रवार को स्वागत किया गया। क्षेत्र के बिरोल, रामावास, बिकरलाई, लौटोती, बेड़कलां, पृथ्वीपुरा, गरनिया, देवरिया, पाटवा, चावडिंया आदि गांवों में ग्रामीणों ने रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गायों को बचाने का संकल्प लिया।
तहसील कार्यवाह पवनकुमार जांगिड़ ने बताया कि पाटवा में नेमाभारती महाराज व अशोक भंडारी के नेतृत्व में, गरनिया में गणपतसिंह, पृथ्वीपुरा में कल्याणसिंह, बेड़ में सीताराम शर्मा, ताराचंद, सुरेश सांखला, देवाराम गुर्जर, लौटोती में भंवरलाल कुमावत, रामावास में मोहनलाल, बिकरलाई में सुमेरसिंह, बिरोल में मल्लाराम सीरवी के नेतृत्व में यात्रा का ढोल- नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर गांवों में चैनसिंह जोधा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
बलूंदा : निकटवर्ती बलाड़ा गांव में गो ग्राम यात्रा का स्वागत किया गया। गांव में शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने गो मूत्र का महत्व बताया। यात्रा का ग्रामीण कन्हैयालाल शर्मा, रामलाल शर्मा, चैनसिंह, देवाराम हरिजन व सत्यनारायण टांक सहित से कई लोगों ने स्वागत किया।
बेड़ा : विश्व मंगल गो ग्राम के सेदला कस्बे में पहुंचने पर स्वागत किया गया। कस्बे के सामुदायिक भवन में संत श्रीराज राजेश्वर राजा १००८ मोहननाथ कृ पलानी सादड़ा ने गो माता को भारतीय संस्कृति का प्रमुख आधार स्तंभ बताया। धर्म जागरण जिला प्रमुख दिलीप मेवाड़ा ने बताया कि बेड़ा में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार को सेदला, कुमटिया, कोठार, वीरमपुरा होते हुए चामुंडेरी पहुंची। इस मौके यात्रा प्रमुख सुरेश रावल, विहिप प्रमुख अमृत परमार, गणपत मालवीय आदि मौजूद थे।
मंडला : ग्राम में विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा का शुक्रवार सुबह दस बजे गाजे —बाजे के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर संत विजयदास महाराज ने कहा कि गाय माता के समान है। इस अवसर पर सह संयोजक जब्बरसिंह ,जीवन बंजारा ,अशोक सेन ,सुमेरसिंह, प्रकाश पंवार ,मंगलसिंह व इंद्रपाल चौहान मैाजूद थे।
सांडेराव : विश्व मंगल गो ग्राम यात्रा के खांगड़ी, बागड़ी, आकदड़ा, दुजाना व सिंदरू में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजे—बाजे से स्वागत किया। सिंदरू ग्राम में शैतानसिंह राणावत के सान्निध्य में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने जगह—जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस दौरान बालिकाओं ने यात्रा की अगवानी की। महिलाओं ने गो माता को तिलक लगाकर पूजा—अर्चना की। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए भारूंदा आश्रम के संत गोविंददास महाराज ने गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गाय को जैविक खेती के लिए वरदान बताया। जिला शारीरिक प्रमुख अशोकपालसिंह, तहसील संयोजक शंकरसिंह सोकड़ा, पूर्व सरपंच जोराराम कुमावत ने भी गो माता को बचाने पर उद्बोधन दिया।
नाणा : गो ग्राम यात्रा का नाणा में भी स्वागत हुआ। इस अवसर पर धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा में राज राजेश्वर मोहन नाथ सादड़ा, खजान नाथ, बद्रीनाथ आश्रम नाणा, नंदलाल आदि ने संबोधित किया।
(upload by Mangal Senacha,Bangalore at , 23 nov 2009 .08.30PM)..