सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 29 Oct 2011, 12:03:01

इटारसी/भोपाल।सौरमंडल का सबसे बड़ा गृह बृहस्पति 29 अक्टूबर को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। सूर्यास्त के साथ पूर्व दिशा में बृहस्पति का उदय शुरू होगा और मध्यरात्रि में यह पृथ्वी और सूर्य के पथ पर होगा। बंगलिया स्थित जीवोदय संस्था के मैदान पर लोग इसका लुत्फ उठा सकते हैं।
शनिवार को पृथ्वी से बृहस्पति की दूरी करीब 60 करोड़ किलोमीटर होगी। परिक्रमा पथ पर चक्कर लगाते हुए पृथ्वी और बृहस्पति के बीच यह सबसे कम दूरी है। करीब 13 महीने के अंतराल के बाद बृहस्पति, पृथ्वी और सूर्य की सीध में आता है। लेकिन दूरी बढ़ती जाती है। अगली बार बृहस्पति की सबसे कम दूरी 2023 में होगी।
चार चंद्रमा के साथ दिखेगा बृहस्पति
बृहस्पति सौरमंडल में अपने 64 चंद्रमा के साथ परिक्रमा करता है। सामान्य टेलीस्कोप से बृहस्पति के साथ चार चंद्रमा देखे जा सकेंगे। पृथ्वी से नजदीकी के कारण बृहस्पति बड़ा और सबसे अधिक चमकदार भी दिखाई देगा।
साभार - दैनिक भास्कर