सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Oct 2011, 11:22:24
प्रतियोगिताओं में झलका उत्साह
बिलाड़ा, खारिया-मीठापुर की राउमावि में विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अशोक कुमार सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा आदि पर वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पर्यावरण सुरक्षा, रैगिंग विरोधी कानून आदि पर निबंध प्रतियोगिताएं हुई। इस अवसर पर संचालक बुद्धाराम गर्जुर ने संवैधानिक मौलिक अधिकारों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। वाद विवाद प्रतियोगिता में सरिता सीरवी प्रथम व सुमन सीरवी द्वितीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मंगलाराम मुलेवा, माधाराम सीरवी, कानाराम ने भी विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय रहने वाले प्रतिभागी जोधपुर में शनिवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
साभार- दैनिक भास्कर