सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Oct 2011, 12:10:06

पाली। मौसम में आए बदलाव का असर अब क्षेत्र की फिजाओं में देखने को मिल रहा है। मौसम में आए बदलाव के चलते दिन में गर्मी तो रात में हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। हालांकि तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं हुई।
रात में चलने वाले पंखों की गति कुछ धीमी हो गई है। कूलर व एसी भी देर रात बाद ठंडक का अहसास कराने लगे हैं।
ठंडक से बचाव के लिए लोगों को चद्दर इत्यादि का सहारा लेना पड़ रहा है।
दिन में सूरज की तपिश में कुछ कमी तो है, लेकिन औसत तापमान बरकरार है। तापमापी का ऊपर-नीचे हुआ पारा मौसम का मिजाज बता देता है। पिछले सप्ताह भर में शहर का अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 व 20 डिग्री के बीच रहा।
साभार - राजस्थान पत्रिका