सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Sep 2011, 22:58:40
पाली,मारवाड़ जंक्शन विधायक केसारामजी ने तीरंदाजी के खिलाडिय़ों को आधुनिक धनुष उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपए की अभिशंषा की है। तीरंदाजी संघ के सचिव गिरधारी लाल सेन ने बताया कि उन्होंने विधायक से कोरिया निर्मित एक कंपनी का करीब 2 लाख रुपए की लागत का फाइबर ग्लास का धनुष उपलब्ध करवाने के लिए की मांग की थी, जिसे स्वीकार करते हुए चौधरी ने अभिशंषा कर दी। इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो गई है। उन्होंने बताया कि यहां पर लकड़ी के देशी तीर
धनुष ही उपलब्ध है, जिससे खिलाडिय़ों को प्रैक्टिस के दौरान खासी परेशानी होती थी। पहली बार फाइबर ग्लास का धनुष उपलब्ध करवाने पर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष किशन कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष गोपाललाल शर्मा, अखिल भारतीय बंजारा समाज सेवा अध्यक्ष मिश्रीलाल बंजारा आदि ने विधायक का आभार जताया है।