सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Sep 2010, 12:59:05
बिलाड़ा,सर्व शिक्षा अभियान द्वारा बिलाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र की 38 ग्राम पंचायतों में चल रही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के लिए 151.95 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इन रुपयों से स्कूलों में विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।
प्रधान कुसुम विश्नोई ने बताया कि 12 स्कूलों में कक्षा कक्ष बनाने के लिए 32.40 लाख रुपए, 35 स्कूलों में चारदीवारी बनाने के लिए 92.90 लाख, समग्र विकास कार्य के लिए एक स्कूल को एक लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। इसी तरह दो स्कूलों में शौचालय बनाने के लिए 70 हजार, 31 स्कूलों में रैम्प बनाने के लिए 6.20 लाख, दो स्कूलों में टांका बनाने के लिए 1.20 लाख, एक स्कूल में विशेष शौचालय के लिए 32 हजार रुपए दिए गए हैं। छह स्कूलों में बिजली कार्यों के लिए 1.80 लाख रुपए, मेजर रिपेयरिंग के लिए 21 स्कूलों में 11.90 लाख रुपए व अन्य गतिविधियों के लिए सात स्कूलों के लिए 3.50 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।
साभार - दैनिक भास्कर