सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Sep 2011, 14:11:02

रायपुर मारवाड़, लुणी बांध जिसे बोलचाल की भाषा में रायपुर - दीपावास तालाब भी कहते है का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा है। प्राप्त समाचार के अनुसार 9 इंच चादर चल रही है। ज्ञात रहे कि श्री गेनारम जी परिहार ( मास्टर साहब ) व अन्यों के प्रयास से दो वर्ष पूर्व ही रायपुर मारवाड़ तालाब की भराव समता को कम करने के लिए बांध की दीवार को लगभग 4 फुट कम किया गया था। बांध पर वर्षा गत वर्ष की अपेक्षा अधिक हो चुकी है। बांध पर क्षेत्र के लोगों की निगाहें टिकी है। बांध के सहायक नदियों से निरंतर जल आवक हो रही है। जलग्रहण क्षेत्र में भी वर्षा का दौर जारी है। हालांकि अभी मानसून इलाके में सक्रिय बना हुआ है। चादर चलने से रायपुर, कुशालपुरा, निम्बेड़ा कला, चावण्डिया, देवरिया, पाटवा आदि गांव का भूजल स्तर बढ़ने की किसानभाई आश लगाये हुए है।