सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 20 Aug 2010, 05:02:55
पाली। ऊब छठ शुक्रवार को श्रद्धा व उल्लास से मनाई गई। सुहागिनों ने पति कीलम्बी उम्र और युवतियों ने सुयोग्य वर पाने की कामना से व्रत रखा। परम्परागत परिधानों व आभूषणों से सजी व्रतधारी महिलाएं व युवतियां सांझ ढलते ही घरों से निकल पड़ी। आसमान में चांद नजर आने पर उन्होंने चन्द्रमा को अघ्र्य देकर कुमकुम, मोली व चावल चढ़ाकर अखण्ड सौभाग्य व श्रेष्ठ वर पाने की कामना की। इसके बाद व्रत का पारणा किया।
भगवान को नमन
सूर्य के अस्तांचल में जाते ही व्रती महिलाएं समूह में बतियाती हुई ईश दर्शन को निकली। नख से शिख तक श्ंृगारित महिलाओं के गली-मोहल्लों से गुजरने से शहर की छंटा को चार चांद लग गए। सोमनाथ, व्यंक्टेश मंदिर, रघुनाथ मंदिर, नृसिंह भगवान सहित विभिन्न मंदिरों में महिलाओं ने भगवान को नमन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।
खुशी से दमके चेहरे
व्रतधारी महिलाएं सांझ ढलने से लेकर चन्द्रोदय तक खड़ी रही। चांद नजर नहीं आने तक गली-मोहल्लों में "चांद दिखा क्या" वाक्य सुनाई दिया। कई महिलाएं व युवतियां चांद देखने के लिए घरों की छत पर खड़ी रही।
किया कथा का श्रवण
महिलाओं व युवतियों ने मंदिरों में परिक्रमा की। समूह में बैठकर ऊब छह की कथा का श्रवण किया। व्रत का उद्यापन करने वाली महिलाओं ने बूंदी के लaूबांटे। चंद्रमा को मिष्ठान का भोग चढ़ाकर व्रत खोला।
साभार - पत्रिका