सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Jul 2010, 10:13:53

रायपुर मारवाड़ (पाली)। रायपुर व जैतारण विधानसभा से विधायक रह चुके सुखलाल सेणचा का सोमवार सुबह ग्यारह बजे उनके पैतृक गांव पिपलिया कलां में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे।
मंगलवार सुबह दस बजे पिपलिया कलां में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सेणचा के परिजनों के अनुसार वे काफी समय से बीमार थे। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें पाली ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी मृत्यु हो गई। सेणचा रायपुर विधानसभा से दो बार व जैतारण विधानसभा से एक बार विधायक रहे थे।