सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 May 2010, 12:21:05
पाली। आखातीज पर बाल विवाह रूकवाने के लिए शुक्रवार को भी जिला प्रशासन व पुलिस की गाडियां दौड़ती रहीं। उपखण्ड कार्यालयों में स्थापित नियंत्रण कक्षों पर बाल विवाह होने की सूचनाएं लगातार आती रहीं। जिले में शुक्रवार को भी छह स्थानों पर बाल विवाह की शिकायत दर्ज हुई। आखातीज पर जिले भर में विवाह समारोह की धूम मची रही।
जिला प्रशासन ने बाल विवाह रोकने के लिए विभिन्न स्तरों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नियुक्त कर रखा था। सभी उपखण्ड कार्यालयों में लगे नियंत्रण कक्ष पर पिछले एक सप्ताह में 95 शिकायतें पहुंची। इनमें से 82 शिकायतों का निस्तारण किया गया। आखातीज पर जिले में जैतारण, रोहट व देसूरी में एक-एक शिकायत दर्ज हुई। पाली उपखण्ड कार्यालय में तीन शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से कई स्थानों की शिकायतें झूठी निकली।
साभार - राजस्थान पत्रिका