सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : Posted By Mangal Senacha on 25 Apr 2010, 12:06:54

पाली,शहर समेत जिले भर में इन दिनों सूर्य देवता के तल्ख तेवर के चलते गर्मी अपना असर दिखा रही है। दिन में पड़ रही तेज गर्मी का असर अब रात में भी दिखने लगा है, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से अब रातें भी गर्म होने लगी हैं। शनिवार की अपेक्षा रविवार को एक दिन में न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम में आए बदलाव के चलते अब दिन में हवा के साथ लू के थपेड़ों से जनजीवन खासा प्रभावित होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से शहर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को यहां पारा साढ़े 41 डिग्री को भी पार कर गया। रविवार को तेज गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। घरों से बाहर निकलते वक्त लोगों ने गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर निकलना पड़ा। गर्मी के कारण ज्यूस की भी जमकर बिक्री हुई। रविवार को पाली का अधिकतम तापमान 41.6 व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यूं बढ़ा तापमान
वार अधिकतम न्यूनतम
शुक्रवार 39.7 18.9
शनिवार 40.8 18.8
रविवार 41.6 22.0