सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Result : 871 - 885 of 2197 Total 147 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 17 Feb 2012, 09:37:59
देवली कलां, ग्राम में सीरवी समाज परगना समिति रायपुर की ओर से समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह बेरा कंवरजीवाला विद्यालय में 19 फरवरी को आयोजित होगा। रायपुर परगना समिति के नारायणलाल ने बताया कि समाज के धर्मगुरु माधवसिंह दीवान, पूर्व आईपीएस अधिकारी पुखराज सीरवी, भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, जैतारण प्रधान मलाराम सीरवी, पांचों परगना समिति के अध्यक्ष सहित प्रदेश स्तर के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसे लेकर धनराज पंवार व ेवली उप सरपंच रतनलाल सीरवी की देखरेख में आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 16 Feb 2012, 17:32:24
नई दिल्ली. भारत में मरने वाले हर पांच में से दो लोगों की मौत का मुख्य कारण खैनी, गुटखा या तंबाकू है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में खुलासा किया है कि दुनिया भर में 30 साल से ज्यादा उम्र के लगभग 12 फीसदी लोगों की मौत का कारण खैनी, तंबाकू, गुटखा है। भारत में लगभग 16 प्रतिशत लोग इन्हीं तंबाकू उत्पादों के सेवन से मर रहे हैं। धुआं रहित तंबाकू सेवन के मामले में भारत सबसे अव्वल देशों में से एक है।
'मोर्टेलिटी एट्रीब्यूटेबल टू टोबैको' नामक रिपोर्ट के अनुसार, तंबाकू सेवन के कारण हर 6 सेकंड में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। पूरी दुनिया में लगभग 50 लाख लोगों की मौत का ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 16 Feb 2012, 16:45:07
15 हजार के काफिले ने जगाई बेटी बचाने की अलख, बेटी बचाओ आंदोलन के तहत हुई वॉक मैराथन
पाली. दैनिक भास्कर ने बेटी बचाओ अभियान के तहत गुरुवार को निकाली वॉक मैराथन ने इतिहास रच दिया। इस वॉक मैराथन में लगभग15 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। शहर के अधिकांश शिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन तथा जिला प्रशासन, नगर परिषद ने इसमें हिस्सा लिया। शनिधाम का विशेष सहयोग रहा। बांगड़ स्कूल से रवाना होकर यह वॉक मैराथन मुख्य य मार्गों से होते हुए नगर परिषद सभागार पहुंच संपन्न हुई।
यह मैराथन लगभग चार किमी लंबी थी। मैराथन में शनिधाम के प्रणेता दाती मदन राजस्थानी, कलेक्टर नीरज कुमार पवन, विधायक ज्ञा..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Feb 2012, 12:02:28
बांग्लादेशी हैकरों के एक समूह ने बीएसएफ की वेबसाइट समेत 20 हजार भारतीय वेबसाइटों पर हमला करने का दावा किया है।
हैकरों के समूह बांग्लादेश ब्लैक हैट हैकर्स ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा कि भारत ने हमारी 400 साइटों को हैक कर लिया था। इसके जवाब में हमने उनकी 20 हजार साइटों में सेंधमारी कर ली है।
समूह ने यह दावा भी किया है कि उसने बीएसएफ की वेबसाइट को हैक करके उसे नुकसान भी पहुंचाया है1 उन्होंने लिखा ..हमारी भारतीयों के साथ किसी किस्म की निजी दुश्मनी नहीं है लेकिन बीएसएफ और भारत सरकार की नृशंस गतिविधियों ने हमें ऐसा करने के लिए मजबूर कर दिया।
गौरतलब है कि इस समूह का आर..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Feb 2012, 11:13:18
जोधपुर,अमेरिका में बसे एनआरआई प्रेम भंडारी ने अपनी जन्मभूमि जोधपुर शहर के विकास के लिए जन जागृति विकास एवं सेवा समिति के एनआरआई प्रकोष्ठ में चेयरमैन के रूप में सदस्यता ग्रहण की है। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के मीडिया चेयरमैन प्रेम भंडारी पहले से ही राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए संघर्षरत हैं। समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह देवड़ा ने बताया कि भंडारी ने दूरभाष पर जोधपुर में तेजी से बढ़ रहे भूजल पर चिंता जताई है।
देवड़ा ने भंडारी को बताया कि बढ़ते भूजल से प्रभावित शहर का वह हिस्सा संकरी गलियों में आया हुआ है। वहां पर अब मकानों में दरारें देखी जा सकती है..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Feb 2012, 11:12:50
रायपुर लूनी बांध से दूसरी पाण का पानी नहीं छोड़े जाने से आक्रोषित किसानों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय रायपुर के समक्ष धरना, प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर ज्ञापन सौपा। दूसरी पाण का पानी नहीं छोड़े जाने के विरोध में रायपुर, लिलांबा, बिराटियां, बोगसानी आदि गांवों के किसान मंगलवार को तहसील कार्यालय रायपुर के समक्ष एकत्र हुए। किसान संघर्ष समिति रायपुर के अजयपालसिंह एवं अन्य वक्ताओं ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि काफी अर्से बाद इस बार रायपुर बांध पूरा भर पाया। सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने तथा अच्छी फसल होने की उम्मीद में गरीब किसानों ने कर्ज लेकर खाद बीज खरीदा और ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Feb 2012, 11:11:56
बिलाड़ा, विजयदान चारण ने मंगलवार को नगरपालिका में ईओ का पदभार संभाल लिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि सबके सहयोग व सुझावों से ही बिलाड़ा का विकास किया जाएगा। चारण पांचवीं बार बिलाड़ा नगरपालिका के ईओ बने हैं। उन्होंने कहा कि विकास के लिए सरकारी योजनाओं से धन जुटाने के प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष दुर्गादेवी राठौड़, पार्षद कैलाश दान चारण, शहाबुद्दीन, लक्ष्मण लालावत, बंशीलाल चौहान, पन्नालाल जांजावत, पुरखाराम सीरवी, गिरधारीलाल सीरवी सहित कई लोग मौजूद थे।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 15 Feb 2012, 11:10:38
बिलाड़ा, बिलाड़ा में वीडियोग्राफी शिविर 17 व 18 फरवरी को लगाया जाएगा। तहसीलदार राजेंद्रसिंह ने बताया कि वंचित रहे मतदाता व डुप्लीकेट पहचान पत्र के लिए वीडियोग्राफी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक की जाएगी।..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Feb 2012, 17:55:32
मनावर:- ग्राम लुन्हेरा (सड़क) के आई माताजी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर क्षत्रिय सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान माधवसिंह जी की शोभायात्रा निकाली। श्री दीवान साहब ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर समाजजनों को फिजुल खर्च नहीं करने के साथ युवा वर्ग के लड़कों को नशा नहीं करने तथा महिलाओं को बचत करने का उपदेश दिए। साथ ही ग्राम में मांगलिक भवन की जमीन में सहयोग करने वाले भामाशाह भीकाजी को सांफा बांधकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जतिभगा बाबाजी, तहसील अध्यक्ष राधेष्याम मुकाती, भगवान सेप्टा, रन्छौड़ राठौड़, गोपाल जिराती, पूना चौधरी, राधेष्याम सेप्टा, छीतर जी, घीसा जी, मोहन जमादारीं, गोपाल राठ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Feb 2012, 17:52:54
मनावर:- ग्राम कुराड़ाखाल में सीरवी समाज के धर्मगुरू दीवान साहब ने फीता काटकर आई माताजी धर्मशाला का लोकार्पण कर उसे समाज को सौंपा दिया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक तथा महिलाएंॅ भारी संख्या में षामिल हुई। दीवान साहब ने समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा कि वे आई माता के वचनों का पालन करें। कार्यक्रम में लाला सिदड़ा, हीरालाल मुलेवा, हेमालाल जगादारीं, मोहन बरफा, मोतिलाल पड़ियार, संतोष सिदड़ा, मातिलाल मुकाती, प्रकाष सिदड़ा, औंकार भाना, औंकार राठौड़, निरज बरफा, राजकमल मुकाती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। संचालन मनोज राठौड़ ने किया।
प्रेषक- कैलाष मुकाती..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Feb 2012, 10:12:15
क्षत्रिय सीरवी समाज : धर्मगुरु ने आशीर्वचन के साथ दी ईमानदारी व मेहनत से आगे बढऩे की सीख
बड़वानी,क्षत्रिय सीरवी समाज के धर्मगुरु दीवान साहब श्री माधवसिंहजी शुक्रवार को शहर में पधारे। जगह-जगह समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत किया। धर्मगुरु ने समाज की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को एकजुटता के साथ समाजहित में सदैव तत्परता के साथ प्रयासरत रहने के संकल्प के साथ शपथ दिलाई वहीं पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान भी किया। छात्रावास के कक्ष निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। समाज की सभा में खरगोन, बड़वानी, धार, उज्जैन व अन्य जिलों से आए समाजज..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 14 Feb 2012, 10:12:04
परम, पदम 10 और परम युवा 12 सुपर कंप्यूटर देश के सबसे तेज कंप्यूटर हैं लेकिन अब भारत इनसे भी 1000 गुना तेज कंप्यूटर बनाने की जुगत में लग गया। आपको बता दें कि देश के इस बेहद महत्वकांशी मिशन में कई संगठन लग गए हैं। प्रोजेक्ट के साथ सेंटर फॉर एडवांस कंप्यूटिंग (सी-डैक) पुणे, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस काउंसिल (बंगलुरु), आईआईटी कानपुर, काउंसिल फॉर साइंटिफिक एंड इंडस्ट्ररियल रिसर्च, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रापिकल मेथोडोलॉजी और डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिक जुड़ गए हैं।
इस प्रोजेक्ट के लिए प्लानिंग कमीशन 5 हजार करोड़ रुपए का बजट जारी कर चुका है इसके पहले फेज मे..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Feb 2012, 13:04:23
दिल्ली से जयपुर के बीच चलने वाली प्रस्तावित डबल डेकर ट्रेन को चलाने के सारे रास्ते साफ हो गए हैं देश की दूसरी डबल डेकर ट्रेन मार्च महीने से दिल्ली-जयपुर के बीच दौड़ने लगेगी। हावड़ा धनबाद के बीच डबल डेकर ट्रेन चलाने के बाद रेलवे का यह दूसरा प्रयास है। हांलाकि मुंबई से सूरत के बीच पहले ही डबल डेकर ट्रेन चल रही है लेकिन वो नॉन एसी है जबकि दिल्ली-जयपुर डबल डेकर पूरी तरह से एसी होगी।
आपको बता दें कि डबल डेकर होने बावजूद यह ट्रेन आम ट्रेनो से ऊंचाई में दोगुनी नहीं होगी बल्कि इसकी ऊंचाई आम ट्रेन से मात्र साढ़े चार इंच ज्यादा होगी। रेलवे के मुताबिक उन्होंने इस ट्रेन को चलाने के ल..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Feb 2012, 12:25:27
..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Feb 2012, 12:25:01
जोधपुर. भंवरी मामले की जांच में जुटी सीबीआई को अभी तक पूरी कामयाबी नहीं मिली है लेकिन उसके खिलाफ विरोध के सुर उठने लगे हैं। भंवरी केस में आरोपी मदेरणा और विश्नोई परिवार के खिलाफ सीबीआई जांच के तरीकों से नाराज विश्नोई समाज ने राष्ट्रपति भवन और पीएम आवास घेरने की चेतावनी दी है।
अखिल भारतीय विश्नोई महासभा के संरक्षक और हिसार के सांसद कुलदीप विश्नोई ने कांग्रेस पर सीबीआई का विश्नोई समाज के खिलाफ दुरुपयोग करने के आरोप लगाए। रविवार को गोशाला मैदान में आयोजित महारैली को संबोधित करते हुए सांसद विश्नोई ने कहा कि राजस्थान में पिछले कुछ महीनों से भंवरी मामले की जांच के ..