सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Result : 826 - 840 of 2221   Total 149 pages
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Apr 2012, 20:07:54
बेंगलोर, बिलाड़ा श्री आईमाताजी के प्रधान पुजारी व आईपंथ के धर्मगुरु दीवान श्री माधवसिंहजी आगामी दो महिनों तक जयपुर में अपना स्वस्थ्य लाभ लेंगे। अतः इस गर्मियों के दिनों में साहब के मारवाड़ में सभी न्योते व कार्यक्रम रद्द कर दिये है। जयपुर से मंगल सैणचा के साथ टेलीफोन पर हुई वार्ता में दीवान साहब ने फरमाय कि डॉक्टरों की यह सलाह व स्वस्थ्य का ध्यान रखते हुए यह फैसला लेना पड़ा है। अपने अनुयायी से आपने विशेष अनुरोध किया कि इस बार क्षमा करें मैं माताजी की सेवा में स्वस्थ्य लाभ के बाद फिर हाजिर रहूंगा।
हमारा भी सभी शुभचिंतक व धर्मप्रेमियों से अनुरोध है कि आप साहब को विश्रà¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 13 Apr 2012, 13:25:49
पाली। मौसम का मिजाज गुरूवार को बदला हुआ रहा। पाली जिले में सुबह से ही बादल छाए रहे। हवा से वातावरण में मामूली ठण्डक रही। इससे लोगों को धूप की तपिश व गर्मी से राहत मिली। रायपुर व जैतारण में बूंदाबांदी व बर में बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया।
पर्यटन स्थल माउंट आबू में पूरे दिन धूप-छांव की स्थिति रही। दिनभर बाजार में पर्यटकों की चहल-पहल रही। बीते चौबीस घंटों में माउंट का न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरावट के साथ 19 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। जबकि पाली जिले का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की कमी के साथ 39.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री की कमी के साथ 24.5 डà¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 12 Apr 2012, 21:36:04
दैनिक भास्कर के एंटी टोबेको मिशन के तहत जिला परिषद के एईएन गोपाराम चौधरी ने कलेक्टर नीरज के पवन से मिलकर जिले में नशा मुक्ति के लिए प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है। चौधरी पिछले छह वर्षों से अपने स्तर पर नशा मुक्ति का अभियान चला रहे हैं। सीरवी समाज से संबंध रखने वाले चौधरी समाज सुधार अभियान से भी जुड़े हुए हैं तथा पिछले छह सालों में कई लोगों को नशा छुड़ा चुके हैं। उन्होंने कलेक्टर को बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शादी समारोह, मृत्यु भोज एवं त्योहार के समय खुलेआम अफीम का उपयोग भारी मात्रा में होता है। इसके कारण जिले में प्रतिबंधित नशीली वस्तुओं की तस्करी भी क..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Apr 2012, 16:52:55
सीरवी समाज का नशा मुक्ति एवं समाज सुधार अभियान
(कुरीतियॉं एवं रूढ़ीवादी परम्पराओं के अधीन होना कायरता है, और विरोध करना पुरुषार्थ है। - राष्ट्रपिता महात्मा गांधी)
प्रेषित,
श्रीमान जिला कलक्टर, महोदय
जिला पाली।
विषय:- अफीम (ब्लेक गोल्ड) से सम्बन्धित नशे के बढते प्रचलन को रूकवाने बाबत ।
महोदय,
उपरोक्त विषयान्तर्गत निवेदन है कि जिले में अफीम (ब्लेक गोल्ड) नशा प्रचलन की परम्परा अधिकांश गांवों में आज भी बनी हुई है। शादी-समारोह, मौत-मृतक, त्यौहार हो या कोई अच्छा दिन, अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को खुले आम सेवन करते हुए आसानी से देखा जा सकता है। ऐसे अवसरों की ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Apr 2012, 10:31:29
कोर्ट ने कहा, पुलिस ने दिया मुल्जिमों का साथ
कोर्ट ने कहा, इनका जवाब दे पुलिस
गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक को पुलिसकर्मियों की संदिग्ध भूमिका की जांच कराने के आदेश
पाली बाली कस्बे के समीप से एक किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने पुलिस जांच अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध माना है। कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में पुलिस ने मुल्जिमों को बचाने में साथ दिया है और बिना किसी ठोस वजह से एफआर देकर केस को बंद कर दिया। कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव व पुलिस महानिदेशक को इस केस में पुलिस अफसरों की भूमिका की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बाली (पाà¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 11 Apr 2012, 10:30:43
देर रात घर जा रहे युवक की हत्या
धारदार हथियार से किया हमला, घटना स्थल से मृतक की बाइक व मोबाइल भी गायब
हत्यारों का सुराग नहीं
सोजत (पाली) सोजत सिटी से बाइक लेकर अपने गांव चामडिय़ाक लौट रहे युवक पर सोमवार की रात को अज्ञात लोगों ने हथियारों से हमला बोल दिया। धारदार हथियार से हमलावरों ने युवक के दोनों हाथ व गर्दन पर दनादन वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी उसकी बाइक व मोबाइल भी लूटकर ले गए। मंगलवार सुबह उसका शव मिलने पर वारदात का खुलासा हुआ। इधर, युवक की हत्या पर देवासी समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया तथा उन्होंने शव लेने से मना कर दिया। इस पर एसपी अजयपाल लांबा ने समझà¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 09 Apr 2012, 09:51:00
चाकसू (जयपुर).कस्बे में महिलाओं ने एक नई पहल की। उद्देश्य था-बेटियों को बचाने का संदेश देना। रविवार सुबह लालबहादुर शास्त्री कॉलोनी निवासी हजारी लाल सांवरिया का निधन हो गया था। घर की महिलाओं ने निर्णय लिया कि वे भी दाह संस्कार में शामिल होंगी।
अर्थी को कांधा देने का काम हजारीलाल की बेटियों कमला देवी, कांता, बीना तथा शीला ने किया। इस काम में उनके भाइयों अनिल, राकेश एवं मुकेश ने भी उनका साथ देने की बात कही। मुखाग्नि पौत्री यीशु से दिलाई गई। घर के सदस्यों ने मृत्यु भोज भी नहीं करने का निर्णय लिया है।
परिवार की महिलाओं का कहना है कि अर्थी को कांधा देने के लिए हर किसी को बेटे à¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Apr 2012, 18:01:21
मै बेटी हूं.... सबकुछ ठीक रहा तो मैं केरल में रहना चाहूंगी। महिलाओं की औसत उम्र यहां 75 साल है। झारखंड में होती तो मेरी सेहत का पता नहीं क्या हाल होता। सबसे ज्यादा एनीमिया की शिकार 70.6 प्रतिशत महिलाएं इसी राज्य में हैं।
शादी के बाद हमारी सबसे बड़ी समस्या है दहेज। यूपी में शादी न हो तो ही अच्छा। वहां हर साल दहेज के लिए सबसे ज्यादा मौतें होती है। मेरे देश की राजधानी दिल्ली ही मेरे लिए सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर होने वाले कुल अपराधों में एक-चौथाई यहीं होते हैं।
मुझे त्रिपुरा से बहुत डर लगता है। देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध यहीं हो रहे हैं। हालांकि बड़े राज्यों à¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 08 Apr 2012, 10:54:41
सोजत (पाली) जिलें में अकेली महिला को देख लूटपाट करने वाला गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्व में जिले में हुई वारदात में दो बदमाश बताए जाते थे, जो बाइक पर आए थे। इसी तरह की घटना शनिवार को दिनदहाड़े सोजत थाना क्षेत्र के अटबड़ा गांव में हुई। प्याऊ पर पानी पिलाने वाली वृद्धा के गले से सोने की कंठी लूट की वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक पर फरार हो गए। पुलिस ने इलाके में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।
ज्ञात रहे कि कुछ दिनों पहले रायपुर थाना क्षेत्र में अकेली महिला को देख बाइक पर आए दो बदमाश सोने के जेवरात लूट कर भाग गए। इससे पहले फालना, सादड़ी रà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Apr 2012, 01:07:45
राजस्थान के मरूस्थलीय इलाकों में लू का प्रकोप बढने के साथ धूलभारी आंधी भी चलने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में बीकानेर तथा कोटा संभाग में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई तथा राज्य के शेष भागों में मौसम शुष्क रहा। सीमावर्ती बाडमेर में शुक्रवार को सबसे अधिक 41.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर में बीती रात छितराये हुए बादल छाये रहने के बावजूद तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 24.9 डिग्री तथा दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.8 डिग्री रहा वहीं लू चलने से लोग बेहाल रहे। मरूस्थलीय इलाके में स्थित चूर में 41.8 डिग्री, सीमावर्ती बाडमेर में 41.7 डिग्रà..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Apr 2012, 01:05:08
अन्ना की आंधी बहे एक साल हो गये. हम देख रहे हैं कि अन्ना की आंधी आई और चली गई. भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल के नाम पर शुरू हुई मुहिम औंधे मुंह गिर पड़ी बताई जा रही है, लेकिन ऐसा है नहीं. अन्ना की आंधी आई और राजनीति ने अपनी तिकड़मों से उसके असर को तितर बितर करने की कोशिश भी की लेकिन वह उसमें कामयाब नहीं हो पाई है. अन्ना आंदोलन के एक साल बीत जाने पर बजरंगमुनि मान रहे हैं कि आंधी आई लेकिन गई नहीं. आज भी जनमानस में गुस्सा जस का तस है और अब अन्ना हजारे को सहभागी लोकतंत्र की ओर अपना आंदोलन मोड़ देना चाहिए.

तानाशाही हमेशा ही घातक होती है चाहे वह व्यक्ति की हो या गु्रप की, अथवा संसदीय। लोकà¤..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 07 Apr 2012, 01:04:55
हमारे देश में चमत्कार होना आम बात है लेकिन चमत्कार कि हकीक़त से भी सभी लोग वाक़िफ़ हैं। पीले सोने में गजब की आकर्षण क्षमता होती है,लेकिन चमत्कार की क्षमता नहीं। फिर यह चमत्कार कैसे हो रहा है की सोना दिन दुगनी और रात चौगुनी की तेज रफ्तार से बढ रहा है वह भी तब जब की मंदी का दौर है। यह सब खेल है पीले सोने के सहारे ब्लैक को व्हाइट करने का।
बात थोड़ी अजीब है लेकिन सोलह आने सच है। इस बात को समझने के लिए सोने के विषय में कानूनी स्थिति पर जरा नजर डालिए। भारत में शादीशुदा महीला 500ग्राम तक सोने रख सकती है और भारत सरकार का आयकर विभाग इतना सोने के विषय में पुछ ताछ नहीं करता क्योंकि ऐसा माना ..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 05 Apr 2012, 21:49:49
आपके पीछे कौन है यह जानने के लिए अब आपको गर्दन घुमाने की जरूरत नहीं। आप जहां खड़े हैं वह स्थान कौन-सा है और उसके आस-पास कौन से भवन तथा इलाके हैं, यह भी किसी से पूछने की जरूरत नहीं क्योंकि गूगल का चश्मा बताएगा सब कुछ। ईमेल, मैसेज और अन्य इंटरनेट संबंधी फीचर्स का हल भी इसी चश्मे में ही रहेगा।
गूगल प्लस पर कंपनी की ओर से भेज मैसेज के मुताबिक, चश्मा बनाने वाली कंपनी टाइटन ऐसा चश्मा बनाने पर काम कर रही है। इस चश्मे की मदद से ऑनलाइन वर्ल्ड को वास्तविक दुनिया में मर्ज किया जा सकेगा।
यह बात सुनने में विज्ञान कथाओं में कल्पना की उड़ान जैसी लगाती होगी, लेकिन सर्च इंजन कंपनी गूगल इलेकà¥..
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 04 Apr 2012, 10:29:15
पाली। मारवाड़ गोडवाड़ अंचल में गर्मी के तेवर दिनोंदिन तल्ख होते जा रहे हैं। इससे पाली जिले का तापमान लगातार तीसरे दिन 41 डिग्री के पार रहा। सुबह से ही गर्मी से पसीना छूटने लगा। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों से लू का अहसास हुआ। पर्यटन स्थल माउंट आबू में तड़के हल्की ठण्डक का अहसास रहा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी लगने लगी।
इसके बावजूद सैलानियों ने सैर-सपाटे का लुत्फ उठाया। देर शाम तक बाजार में चहल-पहल बनी रही। बीते चौबीस घंटों में माउंट का न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री की कमी के साथ 17 डिग्री व अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 34 डिग्री सेल्सियस पà¤..