सीरवी समाज - मुख्य समाचार
Posted By : Posted By Mangal Senacha on 18 Dec 2010, 11:14:45
देसूरी। नारलाई कस्बे में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी और शिविर में लोगों के हाथों-हाथ रूके हुए कार्य हुए। जिस पर लोगों को राहत मिली। शिविर में नांमाकरण 39, नियमन एससी 1, अन्य 3, जाति प्रमाण पत्र 221, मूल निवास 369, राजस्व रेकर्ड दुरस्त 6, लोक अदालत के मामले 3, विधवा पालनहार 11, गाडोलिया लुहार पट्टा 1, अन्य पालहार 1, आयर्वेद विभाग के रोगियों की जांच 49, जन स्वास्थ्य शिकायते 3, सहकारी समिति नारलाई द्वारा कॉपरेटिव आवेदन पत्र 15, किसान क्रेडिट कार्ड 25, नये सदस्य बने 25, फसली ऋण 2.50 लाख, जोईट लेवल ग्रुप में 3 समूहों को 2.50 लाख ऋण, सुंधा माता किसान क्लब का गठन समेत कई कार्य हुए। शिविर में देसूरी प्रधान बुंद्ध कंवर,जिला परिषद् सदस्य प्रमोदपालसिंह मेघवाल, जिला परिषद् के प्रतिपक्ष नेता खिमाराम चौधरी, उपखण्ड अधिकारी मोहनसिंह राजपुरोहीत, तहसिलदार जगनेश्वर श्रीमाली नायब तहसीलदार सुभाष गुप्ता, सरपंच कंकू देवी चौधरी, उप सरपंच प्रमोदपुरी गोस्वामी व अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागिय अधिकारी उपस्थित थे।
साभार - दैनिक नवज्योति