
*धुंधला की बेटी पूजा सीरवी का RAS 2024 में चयन - 274वीं रैंक के साथ Rajasthan Accounts Service में बनी अधिकारी*
*धुंधला /सोजत रोड (पाली)।* सीरवी समाज के लिए गर्व का क्षण। गांव धुंधला की होनहार बेटी ने अपनी मेहनत के दम पर प्रशासनिक सेवा में मुकाम हासिल किया है।
* पूजा आगलेचा का मूलनिवास गांव धुंधला, तहसील सोजत रोड, जिला पाली का *RAS 2024 में 274वीं रैंक के साथ राजस्थान अकाउंट्स सर्विस (Rajasthan Accounts Service) में चयन* हुआ है।
*शिक्षा और संघर्ष की कहानी -*
पूजा आगलेचा का जन्म धुंधला गांव में हुआ। इनकी स्कूली शिक्षा *जिंक विद्यालय,हुरड़ा, भीलवाड़ा* से हुई, जहाँ इन्होंने *12वीं कक्षा 94.4% अंकों के साथ* उत्तीर्ण की। इसके बाद *बिना किसी कोचिंग के JEE Mains उत्तीर्ण कर MNIT जयपुर से बी.टेक.* किया। कॉलेज के दौरान एक MNC में कैंपस प्लेसमेंट भी हुआ था, लेकिन प्रशासनिक सेवा का लक्ष्य होने के कारण जॉइन नहीं किया और RAS की तैयारी में जुट गईं।
*खेल में भी अव्वल -*
पढ़ाई के साथ-साथ पूजा की खेलों में भी विशेष रुचि रही है।इन्होंने *बैडमिंटन में राज्य स्तर पर* प्रतिनिधित्व किया है और कॉलेज में टीम की कप्तान भी रही हैं। इसके अलावा *Athletics (Javelin and Discuss Throw), Basketball* आदि खेलों में भी सक्रिय रही हैं। खेलों ने इन्हें अनुशासन, टीम भावना और दबाव में बेहतर प्रदर्शन करना सिखाया।
*पारिवारिक परिचय -*
*पिता: श्री थानाराम जी सीरवी,HZL वेदांता, भीलवाड़ा यूनिट में सीनियर मैनेजर* *माता: श्रीमती इन्द्रा देवी (गृहिणी)*
*दादाजी: स्वर्गीय श्री हरीराम जी* *दादीजी: स्वर्गीय श्रीमती भूरी देवी*
बड़े भाई गुजरात की Aarti Industries में मैनेजर हैं और छोटी बहन MBBS कर रही हैं। माता-पिता ने पूरी तैयारी के दौरान भावनात्मक सहयोग दिया।
पूजा आगलेचा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया, जिन्होंने बड़े सपने देखने की आजादी दी और हर कदम पर साथ दिया।
*चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से सुश्री पूजा सीरवी को हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं।*
*- प्रस्तुति: दुर्गाराम सीरवी*
वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू