
*सीरवी समाज की होनहार प्रतिभा सुश्री पूजा सोलंकी बनीं सॉफ्टवेयर इंजीनियर - Accenture में चयन पर समाज में हर्ष*
*जाजमखेड़ी(मनावर), जिला धार(म.प्र.)*
सीरवी समाज की प्रतिभाशाली *सुश्री पूजा सोलंकी* ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में *Accenture, इंदौर* में चयनित होकर समाज का नाम रोशन किया है।उनकी इस उपलब्धि पर समाज में हर्ष का माहौल है।
*संक्षिप्त परिचय:*
*सुश्री पूजा सोलंकी*
*सुपुत्री श्री सोहनलाल जी*
*श्रीमती ज्योति (सीरवी)*
*मूलतःनिवास-ग्राम जाजमखेड़ी(मनावर),जिला धार,मध्यप्रदेश*
*शिक्षा -B.Sc (CS),M.Sc (Physics)*
*वर्तमान कार्यरत - Software Engineer,Accenture, Indore*
पूजा ने कठिन परिश्रम और लगन से B.Sc(CS) एवं M.Sc(Physics) की शिक्षा प्राप्त कर IT क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल किया है।
*ननिहाल पक्ष से हार्दिक बधाई:*
इस गौरवमयी उपलब्धि पर ननिहाल पक्ष से *नाना जी श्री सीताराम जी परिहार व पूरे परिवार,अंजड़,जिला बड़वानी (म.प्र.)* की ओर से हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।
पूजा सोलंकी जैसी बेटियां समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं,जो यह सिद्ध करती हैं कि शिक्षा के माध्यम से हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।
*चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से होनहार प्रतिभा सुश्री पूजा सोलंकी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।*
*- प्रस्तुति: दुर्गाराम पंवार, वरिष्ठ सहायक संपादक,चेत बंदे पत्रिका*