सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : 11 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका

*सीरवी समाज के उभरते युवा भजन गायक नरेश परमार - भक्ति और सेवा से बढ़ा रहे समाज का मान*

*गुड़ा मेहराम, रानी, जिला पाली (राजस्थान)।*
सीरवी समाज के उभरते युवा भजन गायक *श्री नरेश परमार (सीरवी)* आज भक्ति संगीत के क्षेत्र में अपनी मधुर वाणी से समाज में एक अलग पहचान बना रहे हैं।
*संक्षिप्त परिचय:*
*सुपुत्र - श्री वजाराम जी एवं श्रीमती हंजा देवी परमार*
*मूल निवास - गांव गुड़ा मेहराम, तहसील रानी, जिला पाली (राजस्थान)*
*शिक्षा - 12वीं (कॉमर्स)*
*व्यवसाय - आत्मीय हार्डवेयर और सेनेटरीवेयर, रानी, पाली*
सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में वे पिछले *15 वर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े हुए हैं* और वर्तमान में रानी उपखंड में दायित्ववान कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन में कार्य करना गर्व का विषय है।
*भक्ति यात्रा:*
पिछले 10 वर्षों से वे गांव-गांव में *देशी वीणा भजन, कथा-वार्ता* के माध्यम से धर्म और संस्कृति की अलख जगा रहे हैं। उन्होंने *"श्री आईजी इवेंट मैनेजमेंट, गुड़ा मेहराम, रानी, पाली"* के माध्यम से सीरवी समाज में सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है।
*संगीतमय उपलब्धि:*
*श्री आईमाताजी प्राण प्रतिष्ठा समारोह - 6 वड़ेरों* के पावन अवसर पर *जनवरी 2026 से* उन्होंने मंच पर भजन संध्या कार्यक्रमों की शुरुआत की। अब तक वे *45 से अधिक स्टेज प्रोग्राम* सफलतापूर्वक कर चुके हैं।
उनका प्रथम भजन *"मैं ध्यान धरूं आईमाता का"* यूट्यूब एवं सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसे अब तक *6 लाख 60 हजार लोगों का प्यार और सपोर्ट* मिल चुका है। अब तक वे *7 भजन रिकॉर्ड* कर यूट्यूब पर रिलीज कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का शानदार प्रतिसाद मिल रहा है।
उनकी भक्ति भरी आवाज और आईमाताजी के प्रति समर्पण ने युवाओं को भी भजन-संस्कृति से जोड़ा है।

उनका कहना है कि _"समाज के हर सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के युवा कलाकारों को जरूर अवसर प्रदान करें, हम सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और अधिक बेहतरीन बना देंगे। बस आप सभी का आशीर्वाद सदा बना रहे।"_

*चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से उभरते युवा भजन गायक नरेश परमार को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। माँ श्री आईजी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।*
*- प्रस्तुति: दुर्गाराम पंवार, वरिष्ठ सहायक संपादक, चेत बंदे पत्रिका*