सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : 09 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू

*राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए जनशिक्षक तेजालाल पंवार (सीरवी) - बाकानेर का गौरव बढ़ाया*

*बाकानेर, जिला धार (म.प्र.)।*
शासकीय सेवा में *"चरैवेति-चरैवेति"* के भाव को आत्मसात कर सतत, निर्बाध रूप से समर्पण,निष्ठा एवं सुचिता के साथ कार्य करने वाले *जनशिक्षक श्री तेजालाल पंवार पिता श्री हरजीलाल पंवार* को *राष्ट्रीय गौरव सम्मान* से सम्मानित किया गया है।

*सम्मान श्रेणी - माध्यमिक शिक्षक (जनशिक्षक)*
*संस्था - शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाकानेर,जिला धार*

यह सम्मान *दैनिक विनय उजाला द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गौरव सम्मान समारोह, उज्जैन* में प्रदान किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में फिल्म जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री *श्रीमती पद्मिनी कोल्हापुरे, उज्जैन-आलोट सांसद श्री अनिल फिरोजिया, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री नंदलाल यादव एवं विनय उजाला परिवार के श्री विनय मिश्रा व संपादक श्रीमती शोभना मिश्रा* उपस्थित रहे।
पूरे मध्यप्रदेश से 67 अलग-अलग क्षेत्रों में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारी-अधिकारी एवं समाजसेवियों का चयन इस सम्मान के लिए किया गया था, जिसमें जनशिक्षा केंद्र बाकानेर के *जनशिक्षक तेजालाल पंवार (सीरवी)* का चयन उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया गया।

*उल्लेखनीय कार्य:*
श्री तेजालाल पंवार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नामांकन एवं ठहराव हेतु शिक्षकों एवं समुदाय से जीवंत संपर्क स्थापित कर कार्य कर रहे हैं। जिला एवं राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षणों में सदैव श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उनके मार्गदर्शन में लगभग 30 शिक्षक साथियों को विभिन्न क्षेत्रों में सम्मान प्राप्त हुआ है।

मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति में उनके संकुल का जिले में श्रेष्ठतम प्रदर्शन रहा है एवं ओलम्पियाड में प्रतिवर्ष छात्र जिला/राज्य स्तर पर चयनित हो रहे हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत वे स्थानीय बोली *निमाड़ी, मालवी, भीली* लोकभाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी कार्य कर रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति संरक्षण एवं मानवता के संवर्धन हेतु भी वे निरंतर सक्रिय हैं।
सामाजिक सेवा,धार्मिक कार्य एवं दीन सेवा में भी वे संलग्न रहते हैं। स्थानीय स्तर से लेकर तहसील, जिला प्रशासन, राज्य शिक्षा केंद्र तथा स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी उन्हें कई बार पुरस्कृत किया जा चुका है।
वर्तमान में समाज द्वारा उन्हें *अखिल भारतीय सीरवी महासभा,तहसील मनावर के तहसील अध्यक्ष* की महत्वपूर्ण जवाबदारी भी सौंपी गई है।
उनकी इस उपलब्धि पर संकुल प्राचार्य श्रीमती किरण वास्केल, विकासखंड अकादमिक समन्वयक देवेंद्र सोलंकी, प्रकाश बोर्डिया, अनिल पागनीस, जितेंद्र कुमार गुप्ता सहित पूरे संकुल एवं जनपद शिक्षा केंद्र बाकानेर के साथियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
*चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से जनशिक्षक श्री तेजालाल पंवार को राष्ट्रीय गौरव सम्मान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।*
*- प्रस्तुति: दुर्गाराम पंवार, वरिष्ठ सहायक संपादक, चेत बंदे पत्रिका*