
*सीरवी समाज के गौरव श्री कैलाश जी सीरवी का SI से TI पद पर प्रमोशन - समाज में हर्ष की लहर*
*कंकराज,बदनावर (जिला धार)।*
सीरवी समाज के लिए गर्व और सम्मान का क्षण। ग्राम कंकराज, तहसील बदनावर, जिला धार निवासी *श्री कैलाश जी सीरवी* का *उप निरीक्षक (SI) से निरीक्षक (TI) पद* पर प्रमोशन हुआ है।
यह उपलब्धि केवल कैलाश जी की व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि पूरे सीरवी समाज के लिए आन, बान और शान का विषय है।
अपनी कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, मेहनत और समर्पण से उन्होंने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। TI जैसे महत्वपूर्ण और जिम्मेदार पद पर पहुंचकर उन्होंने अपने परिवार, गांव और समाज का नाम गौरवान्वित किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर सीरवी समाज, इष्ट मित्रों, परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है और लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
*चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से श्री कैलाशचंद्र जी सीरवी को TI पद पर पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।*
*माता श्री आईजी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे।*
*- प्रस्तुति: दुर्गाराम पंवार, वरिष्ठ सहायक संपादक, चेत बंदे पत्रिका*