सीरवी समाज - मुख्य समाचार

Posted By : 07 Sep 2026, दुर्गाराम पंवार चेतबंदे पत्रिका वरिष्ठ सहायक संपादक बेंगलुरू

*गौरव का क्षण: इटन्दरा चारणान के लाल रतनलाल भायल बने उप निरीक्षक (SI) - CRPF*

*आबूराज/ग्राम इटन्दरा चारणान,स्टेशन रानी,जिला पाली निवासी श्री रतनलाल सीरवी* ने अपने परिवार,गांव और समाज का मान बढ़ाया है।
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल *(CRPF) की आंतरिक सुरक्षा अकाडमी,आबूराज (Internal Security Academy, Abu Road)* में कार्यरत श्री रतनलाल सीरवी का *सहायक उप निरीक्षक (ASI) से उप निरीक्षक (SI) के पद पर प्रमोशन* हुआ है।

यह पदोन्नति उनके वर्षों की कड़ी मेहनत,अनुशासन, ईमानदारी और देश सेवा के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। CRPF जैसे देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल में अधिकारी बनना हर युवा का सपना होता है,जिसे श्री रतनलाल जी ने अपने दम पर साकार किया है।
*पद:* उप निरीक्षक (SI), CRPF
*वर्तमान पदस्थापना:* आंतरिक सुरक्षा अकाडमी, आबूराज।
*मूल निवास:* बेरा राखड़िया,ग्राम - इटन्दरा चारणान,स्टेशन - रानी, जिला - पाली (राजस्थान)।इसके पूर्व श्री रतनलाल भायल की सेवाएँ इस तरह रही,त्रिपुरा,असम,बंगाल, महाराष्ट्र,उड़ीसा,जम्मू कश्मीर, तेलंगाना,आंध्र प्रदेश।
उनकी इस उपलब्धि पर पूरे समाज,गांव,परिवार एवं इष्ट मित्रों में हर्ष का माहौल है।
*चेत बंदे पत्रिका परिवार की ओर से श्री रतनलाल भायल को उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। हम उनके स्वस्थ,सफल और देश सेवा में समर्पित कार्यकाल की कामना करते हैं।*
*- प्रस्तुति: वरिष्ठ सहायक संपादक दुर्गाराम पंवार, चेत बंदे पत्रिका, कोयंबत्तूर/बेंगलूर*